{"_id":"887166367ca0ccaf7c9a49f5aec80cf4","slug":"amitabh-bachchan-becametimeless-fashion-icon-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदी के महानायक बन गए हैं टाइमलेस फैशन आइकॉन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सदी के महानायक बन गए हैं टाइमलेस फैशन आइकॉन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Feb 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी शानदार अदाकारी के अलावा स्टाइल आइकॉन के तौर पर भी पहचाने जाते हैं। फिल्मफेयर ग्लैमर स्टाइल एंड फैशन अवार्ड के दौरान उनको टाइमलैस फैशन आईकॉन का अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
मुंबई में गुरूवार को 'फिल्मफेयर ग्लैमर स्टाइल एंड फैशन' अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बिग बी को टाइमलैस फैशन आइकॉन के अवार्ड से नवाजा गया।
वैसे अमिताभ बच्चन हमेशा से ही अपने स्टाइल के लिए संजीदा रहे हैं। उनके कुर्ते पायजामे, शॉल,सूट उनको युवा कलाकारों की भीड़ में भी अलग पहचान देते हैं।
बिग बी जहां भी जाते हैं लोगों की निगाहें उन पर टिक जाती हैं। ऐसे में उनको ये पुरस्कार मिलना कोई बड़ी हैरानी की बात नहीं है। अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर इस पुरस्कार के मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
वहीं इस अवार्ड में सोनम कपूर को 'द ट्रेंड सैटर ऑफ द ईयर' अवार्ड मिला है। सोनम ने इस समारोह के रैड कार्पेट में भी शिरकत की थी। सोनम कपूर हमेशा फैशन की दुनिया में मुस्तैद रहती हैं।
विज्ञापन
वह कान फिल्म फेस्टिवल में भी उपस्थित थीं और फैशन संबधी कई इंटरनेशनल समारोह में वह जाती रहती हैं।