Amitabh Bachchan: आईएसपीएल लीग में पहुंचे अमिताभ बच्चन-अक्षय कुमार, फैंस से की मुलाकात, वीडियो वायरल
ठाणे में दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में आईएसपीएल लीग के फिनाले में अमिताभ बच्चन अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने फैंस से भी मुलाकात की, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का मैच ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में हुआ। अमिताभ इस क्रिकेट इवेंट में माझी मुंबई टीम को सपोर्ट करने के लिए शामिल हुए थे। अमिताभ ने इवेंट में व्हाइट कलर की हुडी पहनी थी, जिस पर माझी मुंबई का लोगो बना हुआ था। इसी क्रिकेट ग्राउंड पर अक्षय कुमार भी अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे।
अक्षय कुमार भी इस लीग में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे। अक्षय कुमार के साथ उनकी बेटी नितारा भी नजर आईं। फैंस नितारा को ट्विंकल खन्ना की कार्बन कॉपी कह रहे हैं। बता दें अक्षय कुमार श्रीनगर के वीर क्रिकेट टीम के मालिक हैं।
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में अमिताभ बच्चन वीआईपी स्टैंड पर सचिन तेंदुलकर से बात करते नजर आए। वहीं, अक्षय कुमार ने ग्राउंड पर अमिताभ बच्चन के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे 'आंख मिचौली 2', 'ब्रह्मास्त्र 2', 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2', 'सेक्शन 84', 'तेरा यार हूं मैं', 'आंखें 2' में नजर आने वाले हैं। बिग बी को आखिरी बार बड़े पर्दे पर आई कल्कि एडी 2898 में देखा गया था।