फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonakshi Sinha Funny post with her friend and actress Huma Qureshi says i need protection from you

Sonakshi Sinha-Huma Qureshi: हुमा से क्यों तंग आईं सोनाक्षी सिन्हा? सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार

Sun, 16 Feb 2025 01:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 16 Feb 2025 01:17 PM IST
सार

Sonakshi Sinha And Huma Qureshi: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी काफी अच्छी दोस्त हैं। मगर, इन दिनों सोनाक्षी अपनी इस दोस्त से कुछ परेशान लग रही हैं। जानते हैं पूरा मामला

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Funny post with her friend and actress Huma Qureshi says i need protection from you
सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के बीच गजब की बॉन्डिंग है। दोनों साथ में घूमती-फिरती और पार्टी करती देखी जाती हैं। इतना ही नहीं, सोनाक्षी की शादी में भी हुमा ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोनों फिल्म 'डबल एक्सएल' में साथ काम कर चुकी हैं। मगर, हाल ही में सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उन्हें हुमा से सुरक्षा चाहिए। आखिर क्या है सच्चाई?

विज्ञापन
Trending Videos

क्या दोनों के बीच हो गई है अनबन?
सोनाक्षी सिन्हा के सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में सुनकर अगर आप सोच रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ अनबन हो गई है तो ऐसा नहीं है। दोनों अब भी बहुत अच्छी दोस्त हैं। सोना ने मजाकिया लहजे में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। इसमें वे अपनी दोस्त हुमा के साथ मजाक करती दिखी हैं। उनका कहना है कि हुमा हर जगह उनका पीछा करते-करते पहुंच जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं- 'मुझे सुरक्षा चाहिए'
सोनाक्षी ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे और हुमा नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'पीछा करने वाले यहां भी आ गए'। सोनाक्षी कुछ मुंह बनाती दिख रही हैं, वहीं हुमा हंसती-मुस्कुराती हुई। दूसरी फोटो में सोनाक्षी सिन्हा मास्क लगाए नजर आ रही हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'मुझे तुमसे प्रोटेक्शन चाहिए, प्लीज'। उन्होंने इस फोटो के साथ हुमा को टैग किया है।

विज्ञापन

हुमा कुरैशी ने ली चुटकी
हुमा कुरैशी ने सोनाक्षी का यह पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिर से शेयर करते हुए चुटकी ली है। उन्होंने लिखा है, 'प्रोडक्शन बहुत अच्छा है। मेरे लिए एक देसी बॉडीगार्ड भेजी है, जो फ्लाइट में मेरी सुरक्षा कर सके'। उन्होंने सोनाक्षी की फोटो के साथ आगे लिखा है, 'मेरी फीमेल बॉडीगार्ड'। फिलहाल यह क्लियर नहीं है कि दोनों साथ में कहां जा रही हैं। क्या दोनों एक बार फिर कोई फिल्म साथ करने वाली हैं? इस बारे में भी कुछ आधिकारिक जानकारी नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed