फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bacchan admitted in mumbai lilavati hospital, now discharged

पीठ दर्द के चलते लीलावती अस्पताल पहुंचे अमिताभ, इलाज के बाद छुट्टी

Sat, 10 Feb 2018 02:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bacchan admitted in mumbai lilavati hospital, now discharged
प्रतीकात्मक तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को शुक्रवार शाम को कमर में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि अमिताभ को लंबर रीजन (कमर के निचले हिस्से) में दर्द था। उन्हें इंजेक्शन लगाया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


पहले ऐसी चर्चा थी कि 75 वर्षीय अमिताभ को पेट और आंत संबंधी समस्या है और उन्होंने गर्दन और पीठ में दर्द की शिकायत भी की है। इससे पहले उनके करीबी सूत्रों ने बताया था कि अमिताभ को रूटीन जांच के लिए भर्ती कराया गया है और चिंता की कोई बात नहीं है। वह स्वस्थ हैं और यह सिर्फ एक सामान्य जांच है। सूत्र ने यह भी कहा था कि 75 वर्षीय अमिताभ को एंडोस्कोपी के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। 
विज्ञापन


इससे पहले भी अमिताभ बच्चन को पेट में दर्द की शिकायत की वजह से कई बार अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं। बीते साल मार्च में भी अमिताभ काफी बीमार हुए थे। इस दौरान अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ट्विटर पर उन्होंने अपने स्वस्थ होने की जानकारी फैन्स से साझा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुछ ही देर पहले अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' का टीजर रिलीज हुआ है जिसमें वह एक्टर ऋषि कपूर के साथ 27 साल बाद स्क्रीन पर नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed