फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amit Sial used to bunk school and go for a walk, made a funny revelation about his girlfriends

Amit Sial Exclusive: सिंगर बनना चाहते थे अमित सियाल, स्कूल बंक करने और गर्लफ्रेंड्स पर किए मजेदार खुलासे

Fri, 18 Apr 2025 09:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 18 Apr 2025 09:05 PM IST
सार

Amar Ujala Samwad 2025: अमर उजाला के दो दिवसीय वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम में अमित सियाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी जवानी और स्कूल-कॉलेज  से जुड़ी दिलचस्प बातें भी साझा कीं। 

विज्ञापन
Amit Sial used to bunk school and go for a walk, made a funny revelation about his girlfriends
अमित सियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के दो दिवसीय वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम में अमित सियाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन और जवानी के कई मजेदार किस्से साझा किए। अमित सियाल कानपुर में रहे हैं, लेकिन उनका लखनऊ से भी खास ताल्लुक रहा और लखनऊ के साथ संबंध के बारे में बात करते हुए अमित ने यहां की कुछ खास यादों के बारे में पूछा गया। लखनऊ के बारे में बात करते हुए अमित सियाल ने कहा लखनऊ की इतनी ज्यादा यादें तो नहीं हैं, लेकिन आवन-जावन लगा रहता था। मेरे पिताजी का शूज के लैदर का काम था तो उसके लिए आते थे।

विज्ञापन

 

गर्लफ्रेंड पर क्या बोले अमित
वहीं यादों को लेकर बात आगे बढ़ी तो उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में चर्चा हुई। मजाकिया अंदाज में गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते हुए अमित ने कहा कि गर्लफ्रेंड तो हर शहर में होती थीं। गर्लफ्रेंड पर कहां आ गए, बीवी से पिटवाएंगे क्या? गर्लफ्रेंड सब भूल गए, सबकी शादी हो चुकी है। सब चार पांच बच्चों की मां बनकर मोटी हो गई हैं। कोई फायदा नहीं है उनके बारे में बात करके।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amit Sial used to bunk school and go for a walk, made a funny revelation about his girlfriends
अमित सियाल - फोटो : अमर उजाला

स्कूल में की गई मस्ती का खुलासा
जब उनसे कानपुर में की गई मस्ती के बारे में पूछा गया कि जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कारनामा किया हो या ऐसा धमाल मचाया है, जिसके कारण वह पिटते-पिटते बच गए। इस पर अमित ने जवाब दिया कि पिटते-पिटते बच गए? अरे, हम तो बस पिटे ही हैं।' अमित ने बताया कि मुझे सबसे ज्यादा मजा तो बहुत सारे बच्चों के साथ स्कूल बंक करने में आता था, उसमें अलग से ही कुछ शौर्य मिलता था कि आज स्कूल नहीं गए।
Samwad 2025: ‘आदिपुरुष’ पर बोले मनोज मुंतशिर- ‘वो जीवन की सबसे बड़ी गलती थी’, बताया विवाद ने क्या-क्या सिखाया

विज्ञापन

स्कूल से भागकर कहां जाते थे अमित?
अमित सियाल ने आगे कहा, 'हम तो तब भी स्कूल बंक कर लेते थे, जब मां वहां लाइब्रेरियन थी। उन्हें कभी पता भी नहीं चलता था कि हमने स्कूल बंक किया है तो आप समझ सकते हैं कि किस तरह का नेटवर्किंग बिछा रखा था हमने।' मैं थोड़ा पॉपुलर लड़का था, डिबेट-ड्रमैटिक में रहता था तो लोग मुझे बचा लेते थे। कन्नौज के पास एक जगह है- ध्रुव का टीला, वहां मजे करने के लिए हम बहुत जाते थे। वहां भाग जाते थे और स्नान करते थे, लेकिन एक दिन जब गंदगी देखी बहते हुए तो समझ आया कि गलत जगह आ गए हैं तो बंद कर दिया जाना।
Samwad 2025: संवाद के मंच पर मनोज मुंतशिर, कहा- 2017 में जीवन का पहला बड़ा मंच अमर उजाला ने दिया, आज भी ऋणी

एक्टिंग में कैसे आए अमित?
अमित ने कहा कि ऐसी ही बहुत मस्ती की हैं। मेरी मां ने ही मुझे पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए इन सब चीजों में शामिल किया था। हम दो भाई हैं और हम बिजनेस में शामिल नहीं होना चाहते थे और हमारी मां भी चाहती थीं कि हम बाहर की दुनिया देखें, कुछ अलग सीखे और करें तो मैं सिंगर बनना चाहता था, तब अशोक कुमार नाइट्स और किशोर कुमार नाइट्स होते थे। वहां गया तो जब लोगों को गाते हुए देखा तो समझ आया कि ये तो नहीं होगा, तब तक मैंने थिएटर शुरू कर दिया था तो मुझे वहां अच्छा लगा। थिएटर ने मुझे निचोड़ लिया और मैंने फिर एक्टिंग में ही रम गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed