{"_id":"5171678a4e4d98644f90e4d747bb5036","slug":"amir-khan-will-meet-to-shraddha-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर ने कराया एक हीरोइन को लंबा इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर ने कराया एक हीरोइन को लंबा इंतजार
अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 30 Sep 2013 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान से मिल पाना आसान काम नहीं। जब श्रद्धा कपूर जैसी हीरोइन को उनसे मिलने में छह महीने लग गए, तो भला आम आदमी की क्या बिसात?
विज्ञापन
जी हां, 'आशिकी 2' फेम हीरोइन श्रद्धा कपूर आमिर खान की बहुत बड़ी फैन हैं। वे उनसे मिलने के लिए पिछले छह महीने से कोशिश कर रही थीं, लेकिन आमिर खान थे कि उनके पास इस नई उम्र की हीरोइन से मिलने का समय ही नहीं था।
विज्ञापन
लेकिन श्रद्धा ने धैर्य से काम लिया। वे आमिर की इस बेरुखी से नाराज नहीं हुईं। आखिर आमिर खान की ओर से ही पिछले दिनों उन्हें मिलने का कॉल आ गया। श्रद्धा की खुशी का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन
श्रद्धा ने न केवल आमिर के साथ लंच किया, बल्कि कई घंटे बातचीत भी की। दरअसल मि.परफेक्शनिस्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म धूम 3 की शूटिंग में बिजी हैं। इसी वजह से वे श्रद्धा को मुलाकात का वक्त नहीं दे पाए।