फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amir khan speaks about his hit movies

फिल्मों की सफलता पर आमिर ने दिया एक अनोखा जवाब

Mon, 11 May 2015 02:55 PM IST
Updated Mon, 11 May 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
amir khan speaks about his hit movies

मि. परफेक्टनिस्ट आजकल अपनी फिल्म 'दंगल' की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं फिल्म के नाम ने अभी से ही दर्शकों के बीच में जगह बना ली है।

विज्ञापन


वहीं अगर सिल्वर स्क्रीन पर आमिर की फिल्मों को मिलने वाली जबरजस्त प्रतिक्रिया के बारे में पूछा जाए तो उनका कहना है कि फिल्म के सुपरहिट होने का कोई फार्मूला नही है।
विज्ञापन


आमिर खान का कहना है, "मेरे पास कोई जादुई छड़ी नहीं है। फिल्म के चयन से पहले कहानी को दर्शकों की तरह सुनता हूं। कहानी यदि दिल को छू जाती है तभी काम करना मंजूर करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर ने कहा, "जब मुझे कोई स्क्रिप्ट पसंद नहीं आती तो मेरे चेहरे के हावभाव सब बयां कर देते हैं। मैं झूठ नहीं बोल पाता।

मेरा फर्ज बनता है कि मैं उन्हें सच बताऊं। मुझे पता है कि कहानी को लिखने में कभी-कभी एक साल लग जाता है। मैं सभी के काम का सम्मान करता हूं। यदि फिल्म में कमी नजर आती है तो हम खुलकर बात करते हैं।"

आमिर ने बताया, "पीके की रिलीज से पहले राजकुमार हिरानी और अभिजीत ने मुझे कहानी सुनाई थी। तब मैंने कहा था कि कहानी अच्छी है, लेकिन तैयार नहीं है।

बाद में अभिजीत ने बताया था कि वो सत्रह महीने से इस पर काम कर रहे थे। कहानी सुनाने पर उन्हें लगा था कि मैं एक्साइटेड हो जाऊंगा, लेकिन उल्टा हुआ।

दोनों काफी निराश होकर निकले थे। फिर तीन महीने बाद उन्होंने दोबारा कहानी नरेट की। तब मुझे बहुत पसंद आई थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed