फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amid Success Of Border 2 Nidhi Dutta And Bhushan Kumar To JOIN FORCES FOR BORDER 3 To Extended War Frenchise

Border 3: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद क्या अब ‘बॉर्डर 3’ भी आएगी? जल्द मिलेगी जानकारी, होगी आधिकारिक घोषणा

Tue, 27 Jan 2026 07:51 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 27 Jan 2026 07:51 PM IST
सार

Border 3: ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में बनी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड बना रही है। इस बीच अब ‘बॉर्डर 3’ से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। जानिए क्या है अपडेट…

विज्ञापन
Amid Success Of Border 2 Nidhi Dutta And Bhushan Kumar To JOIN FORCES FOR BORDER 3 To Extended War Frenchise
बॉर्डर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वॉर-ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है और शानदार कमाई कर रही है। फिल्म सिर्फ चार दिनों में ही 150 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर चुकी है। अब ‘बॉर्डर 2’ की सफलता से उत्साहित मेकर्स जल्द ही ‘बॉर्डर 3’ लेकर आएंगे। ‘बॉर्डर 3’ को भी ‘बॉर्डर 2’ के प्रोड्यूसर्स निधि दत्ता और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। जल्द ही इसके बाके में आधिक जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल दोनों मेकर्स की ओर से इसको लेकर साफ हिंट दे दिया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


निधि दत्ता ने कर दिया कंफर्म?
‘बॉर्डर 2’ के बॉक्स ऑफिस पर सफल होते ही ये खबरें आने लगी थीं कि मेकर्स जल्द ही ‘बॉर्डर 3’ लेकर भी आएंगे। हालांकि, मेकर्स की ओर से कोई कंफर्मेशन नहीं आया था। लेकिन आज फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ब्रेकिंग न्यूज देते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि निधि दत्ता और भूषण कुमार ‘बॉर्डर 3’ के लिए साथ आ रहे हैं। हालांकि, इसकी कंफर्मेशन तब हो गई जब निधि दत्ता ने तरण आदर्श की इस पोस्ट को री-शेयर किया। यही नहीं निधि दत्ता ने ‘बॉर्डर 3’ को लेकर चल रही कई अन्य खबरों को भी री-शेयर किया है। इससे यह पुष्टि होती है कि मेकर्स ‘बॉर्डर 3’ बनाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अब देखना ये है कि मेकर्स आधिकारिक रूप से कब फिल्म की घोषणा करते हैं।





बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा छाप रही ‘बॉर्डर 2’
23 जनवरी को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 30 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ने तीन दिनों में 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया और चार दिनों में फिल्म 150 करोड़ से भी ऊपर निकल गई। अब तक पांचवें दिन के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म 188.51 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

‘बॉर्डर 2’ की कहानी
'बॉर्डर 2' भी 'बॉर्डर' की तरह ही 1971 की हिंदुस्तान- पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित फिल्म है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों की कहानी में अलग-अलग सिपाहियों की कहानी को दिखाया गया है। हालांकि, ‘बॉर्डर 2’ भी जवानों और उनके परिवार को बिल्कुल उसी तरह दिखाती है। इस फिल्म में पाकिस्तान के ऑपरेशन चंगेज खान के खिलाफ भारत की सेना की तीनों टुकड़ियों की लड़ाई को दिखाया गया है। कैसे भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed