फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Amber Heard can be heard warning Johnny Depp about her violent behaviour

ऑडियो क्लिप से हुआ सनसनीखेज खुलासा, जॉनी डेप को मारा करती थीं उनकी पत्नी एंबर हर्ड

Mon, 03 Feb 2020 01:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 03 Feb 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Amber Heard can be heard warning Johnny Depp about her violent behaviour
Johnny Depp

'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के स्टार जॉनी डेप और उनकी पत्नी एंबर हर्ड के रिश्ते बेशक खत्म हो गए हों लेकिन दोनों के बीच लड़ाई अब भी जारी है। साल 2016 में एंबर ने जॉनी डेप पर मारपीट करने का आरोप लगते हुए शादी तोड़ दी थी। 

विज्ञापन


अब डेली मेल ने एक ऑडियो टेप के माध्यम से एंबर हर्ड और जॉनी डेप के रिश्ते के बारे में हैरान करने वाला खुलासा किया है। ऑडियो क्लिप के मुताबिक, एंबर ने माना है कि वे जॉनी को मारती थीं। 
विज्ञापन


इस टेपर में एंबर जॉनी से कह रही हैं, 'मुझे माफ कर दो कि मैंने तुम्हें ठीक से चेहरे पर थप्पड़ नहीं मारा, लेकिन मैं तुम्हें मार रही थी। मैं तुम्हें पंच नहीं कर रही थी। मुझे नहीं पता कि मेरा हाथ कहां जा रहा था, लेकिन तुम ठीक हो। मैंने तुम्हें नुकसान नहीं पहुंचाया, मैंने पंच नहीं किया, मैं तुम्हें मार रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबर हर्ड ने दिसंबर 2018 में वॉशिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू में जॉनी डेप को लेकर कहा था कि वह उनसे मारपीट करते थे। इसके बाद जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड पर मारपीट का आरोप लगाया था।

जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड पर शराब की बोतल फेंककर दाहिने हाथ की बीच की ऊंगली की हड्डी चकनाचूर करने के आरोप में 347 करोड़ का मुकदमा किया था।

बता दें साल 2016 में कोर्ट ने जॉनी डेप को अपनी पत्नी एंबर हर्ड से दूर रहने का आदेश दिया था। हर्ड ने आरोप लगाया था पूरे रिलेशनशिप के दौरान जॉनी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की है। उन्होंने कहा था कि डेप शराब और ड्रग जैसी चीजों का काफी अधिक सेवन करते हैं और इसलिए उन्हें उनके गुस्से से डर लगने लगा है। 


साल 2011 में एक फिल्म (द रम डायरी) के सेट पर डेप और हर्ड की मुलाकात हुई थी और तभी वह एक फ्रेंच एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में भी थे, जो पहले से ही दो बच्चों की मां थीं। साल 2015 में डेप और हर्ड ने काफी धूम-धाम से शादी रचाई थी और साल 2017 में दोनों का तलाक भी हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed