{"_id":"609fb30b8ebc3ef5e4393ffc","slug":"amazon-launches-minitv-a-free-video-streaming-service-on-its-shopping-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीटी जगत में ग्राहक खींचने के लिए शुरू हुई नई महाभारत, अमेजन अब मुफ्त में दिखाएगा मिनी टीवी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ओटीटी जगत में ग्राहक खींचने के लिए शुरू हुई नई महाभारत, अमेजन अब मुफ्त में दिखाएगा मिनी टीवी
Sat, 15 May 2021 05:10 PM IST
शुभांगी गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 15 May 2021 05:10 PM IST
सार
देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। ऐसे में क्या खास और क्या आम, सभी लोग घर के अंदर बंद हो गए हैं। मनोरंजन जगत पर भी इसका असर दिखा है। वहीं मोबाइल पर दर्शकों को ज्यादा से ज्यादा देर व्यस्त रखने का एक नया महाभारत ओटीटी पर शुरू हो चुका है। हाल ही में अमेजन ने अपने शॉपिंग एप पर मिनी टीवी लॉन्च किया है।
विज्ञापन
अमेजन मिनी टीवी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल पर दर्शकों को ज्यादा से ज्यादा देर व्यस्त रखने का एक नया महाभारत ओटीटी मनोरंजन जगत में शुरू हो चुका है। फ्लिपकार्ट भले अपने इस खेल में अब तक रत्ती भर भी कामयाबी न जीत पाया हो लेकिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने छह मुफ्त की नई वेब सीरीज दर्शकों के सामने परोस कर अपना तुरुप का इक्का फेंका है। पीछे भला अमेजन भी क्यों रहता, उसने भी शनिवार को अपने शॉपिंग एप पर मिनी टीवी लॉन्च कर दिया। भारतीय दर्शक अब यहां भी मुफ्त का कंटेंट यहां देख पाएंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मिनी टीवी की लॉन्चिंग से पहले अमेजन ने तमाम उन सोशल मीडिया सितारों को अपने खेमे में मिला लिया है जो अरसे से यूट्यूब आदि पर दर्शकों का फ्री में मनोरंजन पहले से करते रहे हैं। टीवीएफ, पॉकेट एसेस जैसे स्टूडियोज भी इस मसले पर अमेजन के साथ खड़े दिख रहे हैं। मुफ्त वाले जिन यूट्यूबर्स और कॉमेडियन्स के वीडियो अमेजन शॉपिंग एप पर फ्री में दिखेंगे, उनमें आशीष चंचलानी, अमित भडाना, राउंड2हेल, हर्ष बेनीवाल, श्रुति अर्जुन आनंद, एल्विश यादव, प्राजक्ता कोली, स्वैगर शर्मा, आकाश गुप्ता और निशांत तंवर जैसे लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
मिनी टीवी पर नए नए गैजेट्स और लेटेस्ट ट्रेंड्स की जानकारी देने के भी अलग से इंतजाम किया गया है। खाने के खजाने पर लिखने बताने वाले एक्सपर्ट्स भी इस चैनल पर जुट रहे हैं। प्राइम वीडियो से अलग इस वीडियो स्ट्रीमिंग के सहारे अमेजन की कोशिश भारत में अपने डाउनलोड बढ़ाने की है। बीते शुक्रवार डिज्नी प्लस के नतीजे आए तो उसमें ये खुलासा हुआ कि वह अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के मामले में घोषित आंकड़ा अप्रैल महीने के आखिर तक छू नहीं सका।
विज्ञापन
डिज्नी प्लस ने भारत में अपना कंटेंट हॉटस्टार पर प्रसारित करना शुरू किया है और देश में अपने डाउनलोड बढाने के साथ साथ ग्राहकों को रिझाने के लिए ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने फ्री का कंटेंट दिखाना शुरू किया है। उनकी ये नई पहल क्विक्स के नाम से है जिसमें फिलहाल छह हिंदी वेब सीरीज का एक नया एपीसोड रोज दिखाया जा रहा है। ऐसी ही कोशिश फ्लिपकार्ट भी अपने ग्राहकों के लिए पहले कर चुका है। लेकिन, उसके शोज ज्यादा सफल हुए नहीं। फ्लिपकार्ट के बीच में एमएक्स प्लेयर भी खरीदने की चर्चाएं भी बाजार में होती रही हैं।
ओटीटी के कंपटीशन में एमएक्स प्लेयर शुरू से अपनी सामग्री फ्री में दिखाता रहा है। अपनी सेमी पोर्न कंटेंट वाले ओटीटी की छवि बदलने के लिए ही इसने हाल में कुणाल कोहली की लंबे अरसे से रिलीज की राह तकती रही फिल्म ‘रामयुग’ को सीरीज में बदलकर प्रसारित किया है। जी5 पहले से आल्टबालाजी के और दूसरे प्रोडक्शन घराने के कुछ शोज फ्री में दिखाता रहा है। देश में फिलहाल सबसे महंगा सब्सक्रिप्शन नेटफ्लिक्स का है और इस ओटीटी पर मुफ्त में कोई सामग्री उपलब्ध नहीं है।