Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amaran Box Office Collection 13 recorded decline at the box office Amaran film business decreased

Amaran Box Office Collection 13: बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ रहा 'अमरन' का जादू, जानिए 13वें दिन की कमाई

Wed, 13 Nov 2024 12:47 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Nov 2024 12:47 AM IST
सार

फिल्म अमरन को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। कमाई में कुछ गिरावट आई लेकिन दर्शकों का प्यार अभी भी फिल्म को मिल रहा है।

विज्ञापन
Amaran Box Office Collection 13 recorded decline at the box office Amaran film business decreased
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

विस्तार

शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरन' बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करने में जुटी हुई है। फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना जादू चलाया है। फिल्म ने सिनेमाघरों 13 दिन पूरे हो चुके हैं। पहले ही यह 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। अब 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। फिल्म ने 13वें दिन 5 करोड़ रुपये का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

Amaran Box Office Collection 13 recorded decline at the box office Amaran film business decreased
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
पहले दिन अमरन ने की करोड़ों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले ही दिन 21.4 करोड़ का बिजनेस कियाहै। फिल्म दो दिन 19.15 करोड़ का कारोबार किया है। 'अमरन' ने दूसरे दिन 19.15 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और इसने रफ्तार पकड़ी। फिल्म ने तीसरे दिन उछाल के साथ 21 करोड़ रुपये की कमाई की।

Vikrant Massey: फिल्मों में आने से पहले परेशानी में रहे विक्रांत मैसी, बोले- मां के टिफिन सर्विस से चलता था घर

विज्ञापन
विज्ञापन

Amaran Box Office Collection 13 recorded decline at the box office Amaran film business decreased
अमरन का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : एक्स @ikamalhaasan
दूसरे हफ्ते में की इतनी कमाई
फिल्म ने रविवार को फिर उछाल के साथ 21.55 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को 10.15 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन फिल्म ने गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने सातवें दिन 6.85 करोड़ रुपये, आठवें दिन 5.75 करोड़ रुपये बटोरे। फिल्म का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये हुआ।

Film Distribution Basics: कैसे होता है पूरे देश में फिल्मों का वितरण, जानिए पूरी जानकारी सिर्फ 2 मिनट में

विज्ञापन

Amaran Box Office Collection 13 recorded decline at the box office Amaran film business decreased
अमरन - फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan
अचानक से आई कमाई में गिरावट
फिल्म ने नौवें दिन रफ्तार पकड़ी थी और उछाल के साथ 7.4 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को यानी 10वें दिन 'अमरन' ने उछाल एक  के साथ 14.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने 11वें दिन 17 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, आज की कमाई के आंकड़ें निराश करने वाले हैं।

Amaran Box Office Collection 13 recorded decline at the box office Amaran film business decreased
'लकी भास्कर' और 'अमरन' - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म ने किया 160 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस
फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 'अमरन' ने 12वें दिन 5.7 करोड़ को बिजनेस किया। वहीं, 13वें दिन 5 करोड़ की कमाई की है, जो कि अब गिरावट दर्शा रही है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 164 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed