{"_id":"60e5ac4e8ebc3ec2061da3c4","slug":"amar-ujala-poll-pawandeep-rajan-shanmukh-priya-danish-and-arunita-who-will-win-indian-idol-12-according-to-audience","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: कौन होगा इंडियन आइडल 12 का विजेता? पवनदीप और शनमुखप्रिया पर ये है दर्शकों की राय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमर उजाला पोल: कौन होगा इंडियन आइडल 12 का विजेता? पवनदीप और शनमुखप्रिया पर ये है दर्शकों की राय
Wed, 07 Jul 2021 07:12 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 07 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
पवनदीप राजन, शनमुखप्रिया
- फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है। बहुत जल्द इस शो का फिनाले होने वाला है। इंडियन आइडल हमेशा से दर्शकों का मनोरंजन करता आया है, लेकिन इस बार का सीजन जबरदस्त विवादों के चलते चर्चा में रहा है। हालांकि शो में तमाम दिग्गज कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया जिससे दर्शकों का मनोरंजन भी हुआ और साथ ही कंटेस्टेंट का भी हौंसला बढ़ा। अब शो के आखिरी सफर में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया और मोहम्मद दानिश बचे हैं। इंडियन आइडल 12 के विजेता के तौर पर आप किसे देखना चाहेंगे? अमर उजाला के पोल में इस सवाल के जवाब में ज्यादातर पाठकों ने पवनदीप राजन को अपनी पसंद बताया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पवनदीप हमेशा से ही दर्शकों के पसंदीदा रहे हैं। उनकी गायिकी लोगों और जजों को तो पसंद आती ही है साथ ही गेस्ट जज बनकर आए सितारे भी पवनदीप की काफी तारीफ कर चुके हैं। उन्हें 41.67 % लोगों ने वोट किया है।
विज्ञापन
मोहम्मद दानिश के गानों को जज और श्रोता सभी फैन हैं। मुजफ्फरनगर के रहने वाले दानिश की गायिकी लोगों को पसंद आती है। जब वो वोट मांगने अपने शहर पहुंचे थे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ था।बता दें कि 21.46 प्रतिशत लोग मोहम्मद दानिश को इस सीजन का विजेता बनते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
अरुणिता पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं और उनकी मधुर गायिकी लोगों को मदहोश कर देती है। 20.71 % लोग अरुणिता को इंडियन आइडल 12 में विजेता के रूप में देखना चाहते हैं। कुछ दिन पहले ही वोट मांगने के लिए अरुणिता अपने शहर पहुंची थीं जहां उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।
बात करें शनमुखप्रिया की तो वो इस सीजन की सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक रहीं हैं। कई बार उनकी गायिकी के लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा चुका है। यहां तक कि कई बार दर्शक मेकर्स से शनमुखप्रिया को शो से बाहर करने की मांग कर चुके हैं। हालांकि 16.16 % लोग शनमुख प्रिया को इस सीजन का विजेता बनते देखना चाहते हैं। अब इस सीजन का विजेता कौन बनेगा ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।