फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amar Ujala Junglee Joys Contest winners met Vidyut Jammwal and Hollywood director Chuck Russell

'जंगली जॉयस कांटेस्ट' में भाग लेने आए बच्चों ने दिल से बोला, थैंक्यू अमर उजाला

Tue, 26 Mar 2019 07:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 26 Mar 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Junglee Joys Contest winners met Vidyut Jammwal and Hollywood director Chuck Russell
विद्युत जामवाल और चक रसेल - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने 'जंगली जॉयस कांटेस्ट' नामक प्रतियोगिता शुरू की थी, इसमें 12 साल से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं को अपनी पेंटिंग भेजनी थी। प्रतियोगिता के अंत में लकी विजेताओं को चुना गया, जिन्हें कार्यक्रम के दौरान सर्टिफिकेट और जंगली फिल्म का गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित भी किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए कई जगह से एंट्री आई थीं। विजेताओं को बॉलीवुड हीरो विद्युत जामवाल से मिलने का मौका मिला। इस अवसर पर हॉलीवुड निर्देशक एवं हिंदी फिल्मों में 'जंगली' से डेब्यू कर रहे चक रसेल भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं ने विद्युत एवं चक रसेल से बात की और उनसे कई तरह के सवाल भी पूछे।
विज्ञापन


अमर उजाला को दिल से धन्यवाद कि मुझे इस तरह से कार्यक्रम में आने का मौका मिला। यहां आकर बहुत अच्छा अनुभव रहा है। मैं हमेशा अमर उजाला से जुड़ी रहूंगी।
आकांक्षा ठाकुर, लाईनपार, मुरादाबाद

मेरा पूरा परिवार शुरू से ही अमर उजाला का पाठक हैं। अमर उजाला के जरिए ही मुझे यहां आने का मौका मिला है। मैं बहुत खुश हूं। मेरे परिवार वाले भी मुझ पर गर्व कर रहे हैं। 
विज्ञापन

शिवानी शैल, देहरादून, उत्तराखंड

Amar Ujala Junglee Joys Contest winners met Vidyut Jammwal and Hollywood director Chuck Russell
विद्युत जामवाल और चक रसेल - फोटो : अमर उजाला
यहां आना मेरे के लिए शानदार अनुभव रहा है। उम्मीद है कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम में आने का मौका मिलेगा। मैं सभी दोस्तों को इसके बारे में बताऊंगी।
संस्कृति सिंह, नोएडा

जब से मेरे दोस्तों को पता चला था कि मैं इस कार्यक्रम में आ रहा हूं, तब से दोस्त फोन करके इसके बारे में पूछ रहे थे। अब जंगली की स्टार कास्ट के साथ ली गई सेल्फी को दोस्तों को दिखाऊंगा।
अर्पित यादव, बरेली

यहां आकर एक नया अनुभव मिला है। हमेशा से ही अमर उजाला कुछ नया करता आया है, जो बच्चों के लिए अच्छा अनुभव रहता है। इसलिए मैं अमर उजाला के हर अभियान से जुड़ने की कोशिश करता हूं।
हर्ष, नोएडा

मुझे खुशी हुई कि मेरी पेंटिंग को चुना गया और मुझे यहां आने का मौका मिला। इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। मैं आगे भी इसी तरह से काम करूंगी।
प्राशा, गाजियाबाद
विज्ञापन

Amar Ujala Junglee Joys Contest winners met Vidyut Jammwal and Hollywood director Chuck Russell
छात्र - फोटो : अमर उजाला
जब मुझे पता चला कि मुझे इस कार्यक्रम में आना है तो खुशी का ठिकाना नहीं था। जंगली की स्टार कास्ट से मिलकर अंदर से बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। अब मैं अपने दोस्तों को इसके बारे में बताऊंगी।
नीतू प्रजापति,  बरेली

जब मुझे पता चला कि मुझे इस कार्यक्रम में आना है तो खुशी के मारे रात भर नींद नहीं आई। ये मेरे के लिए बहुत बड़ी बात है। इसके लिए अमर उजाला को दिल से धन्यवाद। आज मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।
अखिलेश वशिष्ठ , मुरादनगर, गाजियाबाद

मैं इस कार्यक्रम के लिए लखनऊ से आया हूं। मेरी बनाई गई पेंटिंग का चयन किया गया।  मेरे के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण है। अमर उजाला ऐसे कार्यक्रमों के साथ-साथ खबरों में भी हमेशा आगे रहता है।
तीक्ष्ण प्रकाश, लखनऊ

इतने बड़े कार्यक्रम में पहली बार शामिल होने का मौका मिला है। इन कलाकारों के बीच में अमर उजाला की वजह से ही खड़े होने का मौका मिल पाया है। उम्मीद है कि जीवन में इसी तरह से कामयाबी मिलेगी।
सपना सिंह, गाजियाबाद

इस कार्यक्रम से बहुत सी यादें जुड़ गई हैं। जंगली मूवी की स्टार कास्ट से मिलना और उनके साथ सेल्फी लेना सपने से कम नहीं हैं। अमर उजाला की पहल के जरिए ही मुझे इनसे मिलने का मौका मिल पाया है।
रोहन नागर, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed