फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IIFA Awards Live From New York Who Wins Awards

IIFA: जिम सार्भ, वरुण धवन को मिले अवॉर्ड, 'ऐ दिल है मुश्किल' भी चमकी

Sun, 16 Jul 2017 10:18 AM IST
पंकज शुक्ल
पंकज शुक्ल Updated Sun, 16 Jul 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
IIFA Awards Live From New York Who Wins Awards
वरुण धवन
न्यूयॉर्क में हो रहे आइफा अवॉर्ड समारोह 2017 में बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां मौजूद हैं। सलमान खान से लेकर कैटरीना, आलिया तक, सभी का जलवा आज न्यूयॉर्क में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


'नीरजा' के लिए जिम सार्भ को बेस्ट नेगेटिव रोल का अवॉर्ड दिया गया है। ये जिम की पहली ही फिल्म थी। फिल्म 'ढिशूम' में शानदार कॉमेडी करने के लिए वरुण धवन को बेस्ट कॉमिक रोल का अवॉर्ड मिला है। वहीं फिल्म 'कपूर एंड सन्स' के लिए शकुन बत्रा और आएशा देवित्रे ढिल्लों को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन


समारोह में करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का जलवा भी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में म्यूजिक देने के लिए प्रीतम बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजे गए हैं। वहीं बेस्ट गीतकार का अवॉर्ड अमिताभ भट्टाचार्य ने अपने नाम किया। अमिताभ को ये अवॉर्ड 'ऐ दिल है मुश्किल' के गाने 'चन्ना मेरेया' के लिए मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेबैक सिंगर (मेल) का पुरस्कार अमित मिश्रा ने जीता। वहीं बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) के अवॉर्ड से कनिका कपूर और तुलसी कुमार नवाजी गईं। अमित मिश्रा को ये पुरस्कार रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के गाने 'बुलेया' के लिए मिला। कनिका ने 'उड़ता पंजाब' फिल्म के लिए ये अवॉर्ड जीता वहीं तुलसी को 'एयरलिफ्ट' फिल्म में उनके गाने 'सोच न सके' के लिए पुरस्कार मिला।


इसके अलवा मिंत्रा का स्टाइल आइकन अवॉर्ड आलिया भट्ट ने अपने नाम किया। शबाना आजमी और सतिंदर सरताज की फिल्म 'द ब्लैक प्रिंस' का प्रीमियर भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed