फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amar Singh Chamkila Imtiaz Ali amid controversies decide release Diljit Dosanjh parineeti film on OTT Netflix

Amar Singh Chamkila: विवादों के बीच इम्तियाज अली का बड़ा फैसला, सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी 'अमर सिंह चमकीला'

Tue, 30 May 2023 11:29 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 30 May 2023 11:29 AM IST
सार

80 के दशक के मशहूर पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की कहानी को पर्दे पर लाती फिल्म को जहां पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला था, वहीं अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। 

विज्ञापन
Amar Singh Chamkila Imtiaz Ali amid controversies decide release Diljit Dosanjh parineeti film on OTT Netflix
फिल्म में अमर सिंह चमकीला बनें दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड के नामी फिल्म प्रोड्यूसर और निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' एलान के बाद से ही विवादों में चल रही है। फिल्म पंजाब के मशहूर गायक रहे अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित है, जिनका बड़ी बेरहमी से सरेआम कत्ल कर दिया गया था। दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म की रिलीज पर बीते दिनों लुधियाना की एक अदालत ने रोक लगा दी थी। इन सभी विवादों के बीच अब खबर आ रही है कि 'अमर सिंह चमकीला' के प्रोड्यूसर इम्तियाज अली ने फिल्म को सिनेमाघरों के बजाय सीधा ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है।   

विज्ञापन

Amar Singh Chamkila Imtiaz Ali amid controversies decide release Diljit Dosanjh parineeti film on OTT Netflix
इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

80 के दशक के अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत की 1988 में गोलियों से मौत के घाट उतार दिया गया था। आठ मार्च को दोपहर दो बजे चमकीला और उनकी पत्नी पंजाब के गांव मेहसामपुर, जालंधर में एक स्टेज शो के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इसमें चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत के साथ दो और लोगों की मौत हो गई थी। कई साल पहले हुई इस दर्दनाक घटना को पर्दे पर लाती फिल्म को जहां पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला था, वहीं अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। यह फैसला खुद इम्तियाज अली द्वारा किया गया है। इस फैसले के पीछे की वजह फिल्म को लेकर देशभर में लगातार चल रह विवाद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Singh Chamkila Imtiaz Ali amid controversies decide release Diljit Dosanjh parineeti film on OTT Netflix
दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में 'अमर सिंह चमकीला' की घोषणा की, जिसमें दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म पंजाब के मूल रॉकस्टार, अमर सिंह चमकिला की अनकही सच्ची कहानी प्रस्तुत करती है, जो 80 के दशक में गरीबी के साये से उभरे और अपने संगीत के कारण लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचे। चमकीला की इसी कामयाबी को देखते हुए बहुत से लोग उनसे नाराज हो गए थे, जिसके चलते उनकी बीच सड़क निर्मम हत्या कर दी गई थी। वह हत्या के समय महज 27 साल के थे। यह फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Amar Singh Chamkila Imtiaz Ali amid controversies decide release Diljit Dosanjh parineeti film on OTT Netflix
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, अमर सिंह चमकीला अपने समय के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड-बिक्री वाले कलाकार थे। चमकिला को अभी भी सर्वश्रेष्ठ लाइव स्टेज कलाकारों में से एक माना जाता है, जो पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री से आते हैं। इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है। फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को रहमान-इम्तियाज की जुगलबंदी का जादू देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं दिलजीत और परिणीति दोनों ने ही फिल्म के कुछ गानों को अपनी आवाज दी है।
Naseeruddin Shah: जिनकी आवाज मायने रखती है, वे डरते हैं..., प्रोपेगेंडा फिल्मों पर क्या बोले नसीरुद्दीन शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed