{"_id":"66ced729eeaa083d5e0dfc30","slug":"aly-goni-hints-about-breakup-reason-with-natasa-stankovic-read-details-inside-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aly Goni: क्या इस वजह से अली गोनी-नताशा का टूटा था रिश्ता? अभिनेता ने इशारों में कह दी बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aly Goni: क्या इस वजह से अली गोनी-नताशा का टूटा था रिश्ता? अभिनेता ने इशारों में कह दी बड़ी बात
Wed, 28 Aug 2024 01:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:22 PM IST
सार
अली गोनी ने नताशा स्टेनकोविक और अपने रिश्ते के टूटने को लेकर बड़ा संकेत दिया है। भारती और हर्ष के साथ एक बातचीत के दौरान उन्होंने नाम लिए बिना अपने ब्रेकअप की वजह बताई है।
विज्ञापन
नताशा स्टेनकोविक, अली गोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम- नताशा स्टेनकोविक, अली गोनी
विस्तार
हार्दिक पांड्या से शादी करने से पहले नताशा स्टेनकोविक अली गोनी के साथ रिश्ते में थीं। नच बलिए के नौवें सीजन में भी दोनों ने साथ में ही शिरकत की थी। हालांकि, इस शो खत्म होते ही दोनों की राहें जुदा हो गई थीं। उस समय इसके पीछे की वजह किसी को भी पता नहीं चल सकी थीं। अब अली ने अपने ब्रेकअप की वजह को लेकर बड़ा संकेत दिया है।
Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने की 'एंग्री यंग मेन' की तारीफ, बताया इतिहास और ज्ञान से भरपूर
अली ने दिया बड़ा संकेत
कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में हाल ही में अली गोनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने पिछले रिश्ते पर भी बात की। अभिनेता ने नताशा का नाम लिए बिना बताया कि उनका ब्रेकअप किस वजह से हुआ था। शो में अली ने कहा कि वह उनके परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थीं। उन्होंने कहा, “जो मेरा इससे पहले रिश्ता था, वो बहुत सीरियस था। उसके टूटने का कारण ही यह था कि वह शादी के बाद वह अलग रहना चाहती थी। यह बात मुझे जमी नहीं।"
विज्ञापन
परिवार को नहीं छोड़ सकते अली
अली ने आगे कहा कि वह एक पारिवारिक व्यक्ति हैं और अलग नहीं रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा अपने परिवार को साथ लेकर चलूंगा, जहां भी जाऊंगा। मैं परिवार को खुद से अलग नहीं कर सकता। मैं उन्हें नहीं छोड़ सकता, चाहे दुनिया की कोई भी ताकत क्यों न आ जाए।"
हार्दिक से अलग हो चुकी हैं नताशा
अली गोनी इस समय जैस्मीन भसीन के साथ रिश्ते में हैं। वहीं नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में क्रिकेटर पति हार्दिक पांड्या से तलाक लिया है। दोनों ने जुलाई 2024 में अपने अलग होने की पुष्टि सोशल मीडिया के जरिए की थी। उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी फैंस को अपने तलाक के बारे में बताया था।
Shraddha Kapoor Marriage: जब श्रद्धा ने शादी को लेकर बताई थी दिल की बात, जानिए कैसे रहेंगी अपने हमसफर के साथ