फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   all the film flop release this friday

औंधे मुंह गिरी इस शुक्रवार रिलीज हुई सभी फिल्में

Mon, 07 Jan 2013 12:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 07 Jan 2013 12:27 PM IST
विज्ञापन
all the film flop release this friday

पिछले शुक्रवार यानी 4 जनवरी को रिलीज हुई सभी फिल्में औंधे मुंह गिरी हैं। दर्शकों ने किसी भी फिल्म को तवज्जो नहीं दी है। शुक्रवार को 'टेबल नंबर 21', 'राजधानी एक्सप्रेस', 'मेरी शादी कराओ', 'देहरादून डायरी' और 'देखा जो पहली बार' फिल्में रिलीज हुई थीं

विज्ञापन


इन फिल्मों के साथ 21 दिसंबर को रिलीज हुई 'दबंग 2' के भी शो चल रहे थे। बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बताते हैं कि इस वीकेंड में 'दबंग 2' ने जितना कारोबार किया है उतना नई रिलीज हुई बाकी फिल्में मिलकर भी नहीं कर पाई हैं। रिलीज हुई सभी फिल्मों में सबसे बेहतर फिल्म 'टेबल नंबर 21' दूसरी नई फिल्मों से इक्कीस साबित हुई
विज्ञापन


इस फिल्म ने तीन दिनों में 6 करोड़ 34 लाख रुपए की कमाई की। पहले दिन इस फिल्म का कलेक्शन 1.55 करोड़ रहा। दूसरे दिन यह फिल्म करीब दो करोड़ रूपए कमाने में सफल रही। रविवार को इस फिल्म ने अपेक्षाकृत बेहतर कारोबार करते हुए 2.75 करोड़ रूपए कमाए। लिएंडर पेस की पहली फिल्म 'राजधानी एक्सप्रेस' कमाई के मामले में पीछे रही है। इस फिल्म को पहले दिन लगभग तीन करोड़ रूपए की ओपनिंग मिली
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की रिपोर्ट खराब आने का असर फिल्म के कलेक्शन में पड़ा। शनिवार और रविवार को इस फिल्म ने लगभग दो करोड़ का कारोबार किया। रिलीज हुई बाकी फिल्में का कारोबार बहुत ही बुरा रहा। कोई भी फिल्म इन तीन दिनों में एक करोड़ भी नहीं कमा पाई है। रिलीज हुई किसी भी फिल्म के दस करोड़ का आंकड़ा भी छूने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed