{"_id":"cd666aea-691f-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"all-s-not-well-between-randeep-neetu-chandra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणदीप और नीतू चंद्रा में ब्रेकअप की नौबत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणदीप और नीतू चंद्रा में ब्रेकअप की नौबत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 28 Jan 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री नीतू चंद्रा और अभिनेता रणदीप हुडा ने अपने प्यार को सार्वजनिक रुप से कभी भी स्वीकारा नहीं है लेकिन दोनों का साथ-साथ होना उनके दिल का हाल बयान कर ही देता है। दबी जबान में जल्द ही शादी की खबरें भी सुनने को मिली थी लेकिन अब खबर है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
इस बात की पुष्टि करते हुए खुद नीतू ने एक बार मीडिया से कहा था कि उन्हें रणदीप के साथ अपने भविष्य को लेकर खास उम्मीदें नहीं है। नीतू रणदीप को अपनी जिंदगी में खास करार अब भी देती हैं लेकिन उनको लगता है कि उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक बना रह सकता।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, नीतू को रणदीप का अन्य अभिनेत्रियों के साथ हॉट सीन करना पसंद नहीं आ रहा है जबकि रणदीप अपनी कैरियर की मौजूदा सफलता को इंज्वॉय कर रहे हैं और उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने काम पर है।
विज्ञापन