फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia bhatt Unseen Wedding Pics Alia Bhatt BFF Akanksha Ranjan cried at her wedding, see pics

Alia Wedding Pics: आलिया का हाथ पकड़ रोती नजर आईं बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर, शेयर कीं भावुक पलों की अनदेखी तस्वीरें

Sat, 30 Apr 2022 07:22 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 07:22 PM IST
सार

शादी के तकरीबन दो हफ्ते के बाद आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा ने उनकी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह अपनी सबसे पक्की सहेली आलिया की शादी में बेहद इमोशनल नजर आ रही हैं।
 

विज्ञापन
Alia bhatt Unseen Wedding Pics Alia Bhatt BFF Akanksha Ranjan cried at her wedding, see pics
आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड के चर्चित कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी माह 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे, उनकी शादी में कपूर परिवार के अलावा कुछ खास लोग शामिल हुए थे, जिसमें सभी बेहद खुश दिखाई दिए थे। अब शादी के तकरीबन दो हफ्ते के बाद आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा ने मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह अपनी सबसे पक्की सहेली आलिया की शादी में बेहद इमोशनल नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


आलिया का हाथ पकड़ रोने लगीं आकांक्षा रंजन कपूर

एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में जहां वह एंजॉय करती खुश नजर आ रही हैं, तो वहीं इमोशनल भी हैं। एक तस्वीर में वह मुंह पर हाथ रखकर सिसकती दिख रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में आकांक्षा  आलिया का हाथ पकड़कर रोती दिख रही हैं। आकांक्षा की इन तस्वीरों पर सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं। उनकी बड़ी बहन अनुष्का ने लिखा, हा हा हा बहुत रोयी, इसके अलावा अथिया शेट्टी ने भी लिखा ये सबसे क्यूट है।

विज्ञापन
शादी को रखा गया था सीक्रेट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया था और शादी के बाद दोनों खुद मीडिया के सामने आए थे। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर में शादी की थी, जिसमें कपल के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे, जिसमें फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर भी शामिल थे। हालांकि शादी के बाद रिशेप्शन में बॉलीवुड की कई हंस्तियों ने शिरकत की थी। फिलहाल शादी के बाद आलिया और रणबीर  कपूर दोनों ही अपने काम में व्यस्त हो गए हैं। उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें दोनों ऑनस्क्रीन रोमांस करते दिखाई देंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kanch (@akansharanjankapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed