कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार: शाहरुख से लेकर आलिया तक, रानी मुखर्जी की मां को श्रद्धांजलि पहुंचे सेलेब्स
Celebs At Rani Mukerji House: बॉलीवुड के कई सेलेब्स रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं। आज दोपहर बाद अभिनेत्री के मां के निधन की खबर आई थी।
विस्तार
अभिनेत्री आलिया भट्ट रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंची हैं। अभिनेत्री को अपनी काली गाड़ी से उतरते हुए देखा गया।
फिल्ममेकर करण जौहर कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं। फिल्ममेकर कुर्ते पजामे में नजर आए।
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर भी पहुंचे हैं।
अभिनेता शाहरुख खान, रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं। उन्हें कार में जाते हुए देखा गया।
कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली पहुंचे हैं।
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान रानी मुखर्जी की मां के अंतिम संस्कार में पहुंची हैं।
View this post on Instagram