{"_id":"59a399d04f1c1bc8048b46d9","slug":"alia-bhatt-stuck-in-patiala-due-to-the-gurmeet-ram-rahim-singh-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम विवाद के चलते आलिया भट्ट पटियाला में फंसीं, रोकनी पड़ी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राम रहीम विवाद के चलते आलिया भट्ट पटियाला में फंसीं, रोकनी पड़ी शूटिंग
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
alia
- फोटो : Mid-day
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के गिरफ्तार होने के बाद फैली हिंसा ने आम लोगों के लिए ही नहीं सेलिब्रिटीज के लिए भी काफी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। फिल्म 'राजी' की शूटिंग के लिए पटियाला पंहुची आलिया भट्ट वही फंस गई हैं।
पढ़ें- 'केदारनाथ' की शूटिंग के लिए देहरादून रवाना हुए सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत
आलिया के साथ फिल्म के निर्देशक मेघना गुलजार और विक्की कौशल भी वहीं फंसे हुए हैं। बता दें कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख पर रेप का आरोप साबित होने के बाद पंजाब और हरियाणा में हुई हिंसा और आगजनी जैसी घटनाओं में 30 से ज्यादा लोग मारे गए। जबकि 250 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर आई थी।
विज्ञापन
जिस वक्त गुरमीत राम रहीम के गिरफ्तार होने की खबर आई उस वक्त आलिया की फिल्म की शूटिंग चल रही थी। वक्त की नजाकत को देखते हुए फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार ने शूटिंग को बीच में ही रुकवाकर पैकअप करवा दिया।
खबरों की मानें तो मेघना का मानना है कि पटियाला में हिंसा के दौरान शूटिंग करना काफी असुरक्षित रहता। क्योंकि हिंसा के बाद मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं भी ठप हो गई थीं। इतना ही नहीं इस हिंसा की वजह से फिल्म की पूरी कास्ट को वीकेंड पर होटल के अंदर ही रहना पड़ा।