फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt says she does not consider Deepika Padukone her competition says She is my senior

Alia Bhatt: दीपिका पादुकोण को अपना प्रतिद्वंदी मानती हैं आलिया? करण जौहर के शो में एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Thu, 16 Nov 2023 02:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 Nov 2023 02:17 PM IST
सार

शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने करीना कपूर से दीपिका को लेकर सवाल पूछा। निर्देशक ने बेबो से पूछा कि क्या वह दीपिका को अपना प्रतिद्वंदी मानती हैं? 

विज्ञापन
Alia Bhatt says she does not consider Deepika Padukone her competition says She is my senior
करीना कपूर-करण जौहर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 8' के इस बार के एपिसोड में आलिया भट्ट और करीना कपूर पहुंचीं। ननद-भाभी की जोड़ी से करण जौहर ने कई दिलचस्प सवाल पूछे। शो के रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिस पर करीना कपूर हैरान रह गईं। यह सवाल दीपिका पादुकोण से जुड़ा था। इस सवाल पर आलिया भट्ट ने जवाब दिया और काफी दिलचस्प जवाब दिया।

विज्ञापन


सवाल सुनकर चौंक गईं करीना
शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने करीना कपूर से दीपिका को लेकर सवाल पूछा। निर्देशक ने बेबो से पूछा कि क्या वह दीपिका को अपना प्रतिद्वंदी मानती हैं? इस पर करीना काफी हैरान हुईं और कहा कि क्या इस सवाल का उनके लिए कुछ महत्व है? करीना ने चौंकते हुए कहा, 'मैं?' नहीं! मेरे ख्याल से यह आलिया के रैपिड फायर के दौरान उनके लिए सवाल है। मेरे लिए नहीं'। इसके बाद उन्होंने कहा, 'मुझसे यह सवाल क्यों पूछा जा रहा है?' इसके बाद आलिया और करीना दोनों ही अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
विज्ञापन

Merry Christmas: फिर टली कटरीना कैफ-विजय सेतुपति की मेरी क्रिसमस, अब इस दिन रिलीज होगी श्रीराम राघवन की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


आलिया भट्ट ने दिया जवाब
शो में आलिया भट्ट ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'नहीं बिल्कुल भी नहीं। वह मेरी प्रतिद्वंदी क्यों होंगी? वह (दीपिका) मेरी सीनयर हैं। हमारे बीच कोई कॉम्पटीशन नहीं है'। आलिया भट्ट ने अपने रैपिड फायर सेगमेंट के दौरान दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन उपस्थिति पर कमेंट किया और कहा कि जब वह स्क्रीन पर आती हैं तो लोग बस देखते रह जाते हैं।
Jennifer Winget: लंबे ब्रेक के बाद जेनिफर विंगेट कर रहीं इंडस्ट्री में वापसी, पुराने को-स्टार के साथ आएंगी नजर

सारा के साथ फिल्म करने को तैयार?
शो के दौरान करण ने करीना से पूछा कि क्या वह पर्दे पर सारा अली खान की मां का रोल अदा करेंगी? इस पर करीना कपूर ने कहा, 'मैं एक अभिनेत्री हूं और किसी भी उम्र का रोल अदा कर सकती हूं। कुछ कहा नहीं जा सकता है। अगर यह पार्ट अच्छा हुआ तो जरूर करूंगी।' इसके बाद करण ने पूछा, 'मतलब तुम तैयार हो?' करीना ने इस पर कहा 'मैं किसी भी चीज के लिए तैयार हूं, यही एक्टिंग है'। 
Tiger 3 Day 4 BO Collection: चौथे दिन ही तारा सिंह से मात खा गया टाइगर, बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का दिलचस्प विश्लेषण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed