डब्बू रतनानी ने शेयर की आलिया की टॉपलेस तस्वीर, देख थम जाएंगी निगाहें
डब्बू रतनानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया की एक टॉपलेस तस्वीर शेयर की है। आलिया की इस ब्लैक एंड व्हाइट में उनके साथ काले रंग की एक बिल्ली भी है। डब्बू ने तस्वीर के साथ लिखा, 'लव दी कैटीट्यूड।' आलिया का बिल्लियों संग प्यार जगजाहिर है। वह अक्सर जानवरों के हक के लिए आवाज ऊठाती रहती हैं। अपने 24वें जन्मदिन पर आलिया ने खुद को एक बिल्ली गिफ्ट की थी।
आलिया की पिछली फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' सुपरहिट रही थी। इसके बाद वह 6 महीने के ब्रेक पर हैं और किसी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही हैं। सितम्बर में आलिया रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग शुरू करेंगी।
A post shared by Dabboo Ratnani (@dabbooratnani) on