फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt nervous in shooting of 2 states

शूटिंग में क्यों आ रहे आलिया को चक्कर?

Tue, 10 Sep 2013 04:41 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 10 Sep 2013 04:41 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt nervous in shooting of 2 states

आलिया भट्ट को उनकी नई फिल्म की शूटिंग करने के दौरान बार-बार चक्कर आ जा रहे हैं।

विज्ञापन


अभिषेक बर्मन के निर्देशन में बन रही करण जौहर बैनर की फिल्म 'टू स्टेट्स' में आलिया भट्ट की भूमिका एक तमिल लड़की की है। आलिया इस किरदार के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं।

इस फिल्म में उनके हिस्से कई तमिल डायलॉग हैं, जिन्हें पढ़ते ही उनका सर चक्कर खा जा रहा है। दरअसल उन्हें तमिल बहुत कठिन लग रही है। हालांकि रट्टा मारने के बाद उन्हें तमिल वाक्य बोलने में मजा भी आ रहा है।
विज्ञापन


शूटिंग से जुड़े लोगों के अनुसार इन संवादों को याद करते-करते आलिया को कई बार चक्कर आने लगते हैं। 'टू स्टेट्स' में आलिया की भूमिका एक ऐसे साउथ इंडियन परिवार की है, जो मॉडर्न होने के बावजूद अपनी संस्कृति से बहुत प्यार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से आलिया को हिंदी में तमिल भाषा के वाक्यों का प्रयोग करना पड़ रहा है। अब आलिया को एक ही चिंता सता रही है कि उनके इस किरदार की तुलना हालिया सुपरहिट फिल्म चैन्नई एक्सपे्रस की हीरोइन दीपिका पादुकोण से न हो।

यही वजह है कि वे अभी से सफाई देने में लग गई हैं कि उनका किरदार दीपिका से एकदम अलग है, इसलिए इस तुलना का कोई मतलब नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed