फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Loses Her Wig While Performing At Zee Cine Awards

स्टेज पर आलिया भट्ट के साथ हुआ कुछ ऐसा, अवाक रह गए लोग

Fri, 17 Mar 2017 12:06 PM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह Updated Fri, 17 Mar 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Loses Her Wig While Performing At Zee Cine Awards
Alia Bhatt
अपनी जनरल नॉलेज के लिए आलिया भट्ट लोगों के मजाक का कारण बन चुकी हैं। अभी हाल ही में उन्हें एक बार फिर ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा। लेकिन इस बार उनका मजाक उनकी जनरल नॉलेज की वजह से नहीं, बल्कि उनकी विग की वजह से उड़ा है।
विज्ञापन


दरअसल हुआ यूं कि कुछ दिन पहले संपन्न हुए जी सिने अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट को परफॉर्म करना था। आलिया अपनी परफॉर्मेंस के जरिये अपने मेंटर करण जौहर को ट्रिब्यूट दे रही थीं।
विज्ञापन


लेकिन तभी अचानक उनकी विग का एक हिस्सा गिर कर स्टेज पर गिर गया। उस वक्त शो में बॉलीवुड की सभी दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं। आलिया के साथ हुए इस मूमेंट को देखते ही सभी हंसने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलिया समझ नहीं पा रही थी कि वो क्या करें, डांस रोक दें या करती रहे। तभी उन्होंने कुछ ऐसा फैसला किया जिसकी जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है।

पिता समान हैं करण जौहर

Alia Bhatt Loses Her Wig While Performing At Zee Cine Awards
Alia Bhatt
आलिया रुकी नहीं और अपनी परफॉर्मेंस पूरी की। आलिया ने परफॉर्मेंस के बाद करण जौहर के लिए कुछ शब्द भी कहे।

आलिया ने बताया कि करण जौहर सिर्फ उनके मेंटर ही नहीं, बल्कि पिता जैसे हैं। अपने पिता महेश भट्ट के बाद वह करण जौहर को उनकी जगह देखती हैं। इतना कह कर आलिया स्टेज से चली गईं और विग गिरने पर कुछ नहीं कहा।

आलिया भट्ट को इस अवॉर्ड शो में 'उड़ता पंजाब' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed