फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia bhatt and ranbir kapoor will not go to honeymoon after wedding know the reason

Alia Ranbir Wedding: शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा पाएंगे आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, जानें क्या है वजह?

Mon, 04 Apr 2022 03:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 04 Apr 2022 03:52 PM IST
सार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरों के बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा है कि दोनों शादी के बाद अपने हनीमून पर भी नहीं जाएंगे। आइए इसकी वजह  जानते हैं। 

विज्ञापन
Alia bhatt and ranbir kapoor will not go to honeymoon after wedding know the reason
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं और इन दिनों दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आलिया और रणबीर की शादी को लेकर अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिसमें दावा किया गया है कि दोनों इसी महीने शादी कर सकते हैं। लेकिन इन सबके बीच अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि आलिया और रणबीर शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी महीने 14 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल के बीच शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद दोनों हनीमून पर नहीं जाएंगे। दावा है कि आलिया और रणबीर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के काम में काफी ज्यादा बिजी हैं और इसी वजह से वह दोनों शादी के बाद तुरंत काम पर लौट जाएंगे और अपने हनीमून को बाद के लिए टाल देंगे। 
विज्ञापन


कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रणबीर कपूर, लव  रंजन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग 13 अप्रैल से शुरू करने वाले थे लेकिन शादी की वजह से उन्होंने शूटिंग की डेट को आगे बढ़ा दिया है। वहीं, रणबीर 22 अप्रैल के बाद ही अपनी फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों, रणबीर और आलिया की शादी को लेकर ये खबर भी सामने आई थी कि दोनों कपूर परिवार के पुश्तैनी घर आरके हाउस में शादी कर सकते हैं। इसी घर में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी हुई थी। अगर ऐसा होता है तो ये आलिया और रणबीर के अलावा पूरे कपूर परिवार के लिए काफी खुशी की बात होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed