फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ali fazal teaching hindi to lorain

खूब जम रही है अभिनेता अली फजल और लॉरेन की

Sat, 16 Jul 2016 01:50 PM IST
रवि बुले/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
रवि बुले/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Sat, 16 Jul 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
ali fazal teaching hindi to lorain

फिल्म 'एनी बडी कैन डांस' से मशहूर हुई पूर्व अमेरिकन अभिनेत्री और बॉलीवुड स्टार लॉरेन गॉटीलेब अब एक कदम और आगे जाकर भाषा की बाधाओं को तोड़ने के लिए कमर कस चुकी हैं। इन दिनों खूबसूरत लॉरेन और दिलकश अभिनेता अली फजल निर्देशक विशाल वत्स की शॉर्ट फिल्म 'त्रिया चरित्र' के शूट पर साथ साथ दिखे। 

विज्ञापन


यहाँ यह दोनों ही एक दूसरे में तल्लीन नजर आये। जानते हैं क्यों..दरअसल अली लॉरेन को हिंदी सिखा रहे हैं। अली, नवाबों के शहर लखनऊ में ही पले बढ़े हैं, और बचपन से ही फर्राटेदार हिंदी बोलते हैं और इसी हुनर को वह लॉरेन को दे रहे हैं।
विज्ञापन


लॉरेन के बारे में यह बात सब को पता है कि वह बहुत ही मेहनती और लगनशील हैं और हर काम में अपना बेस्ट देती हैं। शुरुआत में हिंदी बोलना उनके लिये बेहद मुश्किल था लेकिन जब अली और लॉरेन ने साथ साथ समय बिताना शुरू किया है तो धीरे धीरे वो दोनों खुलने लगे और अली एक तरह से उनके ट्यूटर बन गए और उन्होंने उन्हें हिंदी बोलने के खूब टिप्स दे डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कमाल की खूबसूरत जुनूनी बाला है लॉरेन'

ali fazal teaching hindi to lorain

जब अली से इस बारे में पुछा गया तो उन्होंने बताया,'कमाल की खूबसूरत जुनूनी बाला है लॉरेन...मैं उसे तूफानों पर सवारी करने वाला कहता हूँ...हा हा हा...वह कला का एक शानदार रूप है..और मैं कलाकार..इसलिए हमारे बीच खूब जमी। 

उनके साथ शूटिंग का अनुभव बेहद खास रहा। वह सब कुछ बहुत जल्दी कैच कर लेती हैं इसलिए हिंदी के शब्दों को पकड़ना उनके लिये कुछ ज्यादा मुश्किल न रहा। हाँ यह बात सही है कि मेरी नॉलेज के हिसाब से मैंने उनकी कुछ मदद जरूर की है और अब मैं यह देखने को बेसब्र हूँ कि हमारी यह जुगलबंदी क्या रंग लाती है। हो सकता है शायद जल्द ही हम एक फिल्म भी साथ-साथ करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed