बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले कलाकार अपने किरदार को कुछ वक्त तक जीते हैं इसलिए कई बार ऐसा होता है कि वो अपने किरदार में रम जाते हैं। रणवीर सिंह, आमिर खान जैसे बहुत से ऐसे कलाकार हैं जो अपने रोल्स को लेकर पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। वहीं कई बार ऐसा होता है कि कुछ किरदारों का इन कलाकारों पर गहरा असर पड़ता है। हाल ही में अली फजल ने उस घटना का जिक्र किया, जब उन्होंने एक फिल्म में इंटीमेट सीन करने से इनकार किया, तो सब लोगों ने उनसे दूरी बना ली थी।
2 of 5
अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
अली फजल ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, ' एक्ट्रेस तो उस इंटीमेट सीन को करने के लिए तैयार थी, चूंकि उसे इस उस सीन के बारे में थोड़ा-बहुत बताया गया था। लेकिन उस सीन को अली फजल के साथ डिस्कस नहीं किया गया था'। अली फजल ने बताया कि जब वह सेट पर आए, तो देखा कि हर किसी को उस इंटीमेट सीन की जानकारी थी। सब शूट के लिए एकदम तैयार थे। पर अली फजल को इस बारे में कुछ पता नहीं था।
अली फजल ने बताया कि उन्होंने मेकर्स से कह दिया कि वह उस इंटीमेट सीन करने में बिल्कुल भी सहज नहीं हैं। एक्टर ने कहा, 'पुरुषों के बारे में एक धारणा है और सेट पर मुझे इसका सामना करना पड़ा। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि इसके साथ कई लोग शामिल हैं। लेकिन मुझे याद है कि एक पुरुष और एक महिला के बीच एक इंटीमेट सीन था। इसे बेतरतीब ढंग से पेश किया गया था। यह स्क्रिप्ट में नहीं था। इस पर चर्चा नहीं की गई थी। मैं सेट पर आया और देखा कि सबको उस सीन के बारे में मालूम है। सबको ब्रीफ किया जा चुका है। हर कोई तैयार खड़ा है और मैं वहां ऐसे ही खड़ा हूं। तो मैंने कहा कि मैं इसमें सहज नहीं हूं।'
अली ने आगे कहा, 'मुझे लगता है सेट पर पहली बार किसी लड़के ने ऐसा कहा होगा, क्योंकि लोगों को किसी लड़के से ऐसा कहने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने ऐसा पहले ही मान लिया था कि मैं मना नहीं करूंगा'। एक्टर ने कहा, 'पहली बार मैं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा था। हर कोई मेरी तरफ देख रहा था। मुझसे कहा गया कि तू तो लड़का है यार, कर लेगा, तुझे क्या दिक्कत है। उस दिन मुझे फील हुआ कि सालों से लड़कियों के साथ ऐसा हो रहा है तो उन्हें कैसा महसूस होता होगा, उन पर क्या बीतती होगी'।
अली फजल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘मिर्जापुर’ सीरीज में ‘गुड्डू पंडित’ का रोल निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। इससे पहले वह बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब उनकी वेब सीरीज ‘खुफिया’ 5 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: विशाल अक्सर नसीरुद्दीन शाह के साथ काम नहीं करने की खाते हैं कसम, इस वजह से पड़ जाते हैं कमजोर