{"_id":"612e9402-0302-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"akshay-was-confident-of-jokers-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे पता था जोकर नहीं चलेगी: अक्षय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुझे पता था जोकर नहीं चलेगी: अक्षय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Sep 2012 04:39 PM IST
विज्ञापन
आखिरकार अपनी फिल्म 'जोकर' और निर्देशक शीरिष कुंदर पर अक्षय कुमार ने बात करना शुरु कर दिया है। अक्षय कहते हैं कि उन्हें फिल्म की रिलीज से ही पहले ही बता था कि उनकी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस हश्र क्या होगा इसलिए उन्होंने खुद को फिल्म से दूर कर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "फिल्म की कहानी भले ही इंगेजिंग थी लेकिन जिस तरह से उसे परदे पर उतारा जा रहा था, मुझे लगा कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आएगी।" अक्षय ने यह भी कहा कि उन्हें शीरिष के झूठ का भी दुख है । उन्होंने जोकर मेरी 100वीं फिल्म कहकर चारो तरफ पब्लिसिटी की थी लेकिन वह मेरी 115वीं फिल्म थी।
विज्ञापन
अक्षय ने कहा, "यह बात शीरिष को भी अच्छी तरह से पता थी लेकिन फिर भी उन्होंने इस झूठ को बढ़ा-चढ़ाकर प्रमोशन में इस्तेमाल किया" हालांकि अक्षय ने फराह खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी नहीं कहा। उल्लेखनीय है कि शीरिष की पहली फिल्म 'जानेमन' में भी अक्षय कुमार थे। यही नहीं उस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल हुआ था।
विज्ञापन