फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Won National Best Actor For 'Rustom' & 'Aiflift' Both, Says Jury Priyadarshan

सिर्फ 'रुस्तम' ही नहीं, 'एयरलिफ्ट' के लिए भी मिला है अक्षय को नेशनल अवॉर्ड

Fri, 07 Apr 2017 07:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 07 Apr 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Won National Best Actor For 'Rustom' & 'Aiflift' Both, Says Jury Priyadarshan
रुस्तम और एरयलिफ्ट
अक्षय कुमार को 64वें नेशनल अवॉर्ड में सिर्फ फिल्म 'रुस्तम' के लिए ही नहीं, बल्कि 'एयरलिफ्ट' के लिए भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। ये जानकारी नेशनल अवॉर्ड ज्यूरी के चेयरपर्सन प्रियदर्शन ने दी है।
विज्ञापन


प्रियदर्शन ने साफ किया है कि अक्षय को पिछले साल आई उनकी फिल्म 'एयरलिफ्ट' और 'रुस्तम', दोनों के लिए ये राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा, 'तकनीकी कारणों से लिस्ट में केवल 'रुस्तम' दिखाई दे रही है लेकिन उन्होंने दोनों ही फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। इसलिए उन्हें दोनों फिल्मों के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है।'
विज्ञापन


अक्षय की पिछले साल आई फिल्में 'एयरलिफ्ट' और 'रुस्तम', दोनों ने बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई की थी लेकिन चर्चित फिल्म पुरस्कारों में ये 'दंगल', 'कपूर एंड संस', 'उड़ता पंजाब' और 'नीरजा' जैसी फिल्मों से पिछड़ गई थी। अक्षय के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर एक तरफ जहां उनके फैंस खुश हैं वहीं कुछ लोगों को आपत्ति है कि उन्हें ये अवॉर्ड कैसे मिल गया। सोशल मीडिया पर इसकी जमकर आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed