{"_id":"5bb09928867a55013d11b20e","slug":"akshay-kumar-will-be-seen-in-horror-comedy-the-film-had-long-waited","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉरर कॉमेडी में नजर आएंगे अक्षय कुमार, फिल्म का था लंबे वक्त से इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हॉरर कॉमेडी में नजर आएंगे अक्षय कुमार, फिल्म का था लंबे वक्त से इंतजार
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 30 Sep 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार जल्द ही हॉरर फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह हॉरर फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म 'कंचना 2 'का हिंदी रीमेक होगी । आपको बता दें यह फिल्म साल 2011 में साउथ में रिलीज हुई थी। अब इसका हिंदी रीमेक भी बनने जा रहा है। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को लंबे समय से इंतजार था ।
विज्ञापन
बॉलीवुड में 27 साल पूरे कर चुके सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हमेशा अपनी पसंद की फिल्मों में काम किया है। 11 साल पहले भी अक्षय ने एक हॉरर फिल्म 'भूल भूलैया' में काम किया था, इसके बाद अब दोबारा 'कंचना 2 'में काम करने जा रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार की साल 2017 में आई फिल्म 'गोलमाल अगेन' सुपरहिट हुई थी।
विज्ञापन
इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'हॉउसफुल 4' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि अगले साल 'कंचना 2' के साथ 'गूड न्यूज' भी रिलीज होगी, इस फिल्म में अक्षय और करीना कपूर एक साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन