फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Tiger Shroff Bade Miyan Chote Miyan Shooting Started Ali Abbas Zafar tweeted about film

Akshay Kumar-Tiger Shroff: अक्षय-टाइगर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग हुई शुरू

Mon, 16 Jan 2023 06:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 16 Jan 2023 06:39 PM IST
सार

'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग शुरू हो गई है। जब से इस फिल्म की घोषणा की गई थी, तभी से प्रशंसक इस फिल्म से जुड़े अपडेट के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Tiger Shroff Bade Miyan Chote Miyan Shooting Started Ali Abbas Zafar tweeted about film
बड़े मियां छोटे मियां पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के लिए पिछला साल काफी बुरा गुजरा। 2022 में उनकी जिनती भी फिल्में रिलीज हुईं वह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं। हालांकि वह इन दिनों जिन फिल्मों पर काम कर रहे हैं उनसे उनके फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें.हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक 'बड़े मियां छोटे मियां' भी है। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर अक्षय के फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bollywood Spy Top 10: पठान, कबीर, टाइगर से पहले इन जासूसों का दिखा धमाल, जितेंद्र, मिथुन की तो तकदीर बदल दी
विज्ञापन

अली अब्बास जफर ने दी जानकारी

दरअसल, लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग शुरू हो गई है। जब से इस फिल्म की घोषणा की गई थी, तभी से प्रशंसक इस फिल्म से जुड़े अपडेट के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे। फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी  खुद इसके निर्देशक अली अब्बास जफर ने दी है। अली ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म के क्लैप बोर्ड की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही बगल में 786 लिखा हुआ नजर आ रहा है। अली ने इस फोटो के कैप्शन में हार्ट और कैमरे का इमोजी भी बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Honey Singh: 'दीपिका ने उस समय मेरा बहुत साथ दिया'...हनी सिंह ने अपनी मेंटल हेल्थ पर किए चौंकाने वाले खुलासे
साउथ का यह सितारा भी आएगा नजर

अली के इस एलान के बाद फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के साथ टाइग श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। यह पहला मौका होगा जब दोनों सितारे एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। फिल्म में साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी दिखेंगे। फिल्म में वह निगेटिव रोल में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म में कौन-कौन सी अभिनेत्रियां काम करेंगी, मेकर्स ने इस राज से अभी पर्दा नहीं उठाया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed