फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar & Taapsee Pannu's Naam Shabana First Day Collection

'बेबी' का आधा भी नहीं कमा सकी 'नाम शबाना'

Sun, 02 Apr 2017 10:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 02 Apr 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar & Taapsee Pannu's Naam Shabana First Day Collection
नाम शबाना फिल्म पोस्टर
'बेबी' फिल्म की स्पिन-ऑफ 'नाम शबाना' से ना ही सिर्फ मेकर्स, बल्कि दर्शकों को भी काफी उम्मीदें थीं। सभी को लगा था कि 'बेबी' की तरह ये फिल्म भी सस्पेंस और एक्शन से भरपूर होगी। लेकिन फिल्म ने दर्शकों को निराश किया। पहले दिन फिल्म 'बेबी' के फर्स्ड डे कलेक्शन का आधा भी नहीं कमा सकी।
विज्ञापन


तापसी पन्नू की 'नाम शबाना' देश भर में 2100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी इसके बावजूद फिल्म पहले दिन केवल 5.12 करोड़ रुपये की कमाई कर सकी। सुबह के दौरान फिल्म को केवल 15 प्रतिशत दर्शक मिले। अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी जैसे मंझे हुए कलाकार भी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर कोई और बड़ी फिल्म ना होने के कारण फिल्म को दर्शक मिल सकते हैं। हालांकि राहुल बोस के निर्देशन में बनी फिल्म 'पूर्णा' भी 'नाम शबाना' के साथ ही रिलीज हुई है और ज्यादा तारीफें 'पूर्णा' ने बटोरीं। लेकिन कमजोर प्रमोशन के चलते इस फिल्म को भी कम ही दर्शक नसीब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल के पहले हफ्ते में विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान' रिलीज हो रही है जिसका नुकसान 'नाम शबाना' को झेलना पड़ सकता है। फिल्म को केवल एक हफ्ता ही मिला है, ऐसे में फिल्म अपनी लागत भी निकाल पाती है या नहीं, ये तो थोड़े वक्त में ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed