फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Shares New Poster Of Song 'Hans Mat Pagli' From 'Toilet: Ek Prem Katha'

कल आएगा 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का पहला गाना, अक्षय ने दिखाई झलक

Tue, 27 Jun 2017 12:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 27 Jun 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Shares New Poster Of Song 'Hans Mat Pagli' From 'Toilet: Ek Prem Katha'
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा'
अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का प्रमोशन जमकर कर रहे हैं। पहले उन्होंने ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म के कई पोस्टर्स शेयर किए। अब फिल्म के पहले गाने की झलक भी अक्षय पोस्टर्स के जरिए ही दे रहे हैं।
विज्ञापन


अक्षय ने फिल्म के पहले गाने 'हंस मत पगली' का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'तेरे रास्ते पे मेरा दिन कट जाएगा, हंस मत पगी प्यार हो जाएगा।' इसके साथ ही अक्षय ने बताया कि फिल्म का पहला गाना कल रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

 


स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। इसे श्री नरायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में भूमि पेडनेकर अक्षय कुमार की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। रिलीज से पहले ही इस फिल्म की काफी तारीफें हो रही हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी को भी फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे टैक्स फ्री करने तक की डिमांड कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed