{"_id":"58d9f34b4f1c1b027c63ea07","slug":"akshay-kumar-says-girls-should-hit-back-on-being-touched-inappropriately","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों से बोले अक्षय, 'कोई छेड़े तो मारकर भाग जाओ'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लड़कियों से बोले अक्षय, 'कोई छेड़े तो मारकर भाग जाओ'
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Tue, 28 Mar 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार एक ऐसे एक्टर हैं जो हमेशा से ही महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर बोलते रहे हैं और उन्हें सेल्फ डिफेंस की तकनीकें भी सिखाते रहे हैं। और अब अक्षय ने लड़कियों की सुरक्षा के इसी मुद्दे पर बात करते हुए कहा है कि गलत तरीके से छुए जाने पर लड़कियों को घबराना नहीं चाहिए और ना ही डरना चाहिए बल्कि उल्टा उन्हें भी मारना चाहिए।
विज्ञापन
छेड़छाड़ पर अक्षय कुमार की लड़कियों को सलाह, 'छेड़ने वालों को मारो और भाग जाओ'
अक्षय कुमार
- फोटो : getty
अक्षय ने ये बात फिल्म 'नाम शबाना' के प्रमोशन के दौरान कही। वो दिल्ली के गार्गी कॉलेज में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे और वहां उनके साथ तापसी पन्नू और प्रोड्यूसर नीरज पांडे भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ पर अक्षय कुमार की लड़कियों को सलाह, 'छेड़ने वालों को मारो और भाग जाओ'
अक्षय कुमार और तापसी पन्नू
यहां लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस की तकनीक और उसकी जरूरत के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे देश में लड़कियों और महिलाओं को सिर्फ इसलिए सेल्फ डिफेंस की तकनीक नहीं सीखनी चाहिए ताकि वो आजादी के साथ आराम से कहीं भी घूम फिर सकें बल्कि उन्हें उन गलत लोगों की वजह से ये तकनीक सीखनी चाहिए। मैं मुंबई में सेल्फ डिफेंस की तकनीक सिखाने वाला एक स्कूल चला रहा हूं और यहां दिल्ली में भी ऐसा ही एक स्कूल खोलना चाहता हूं।'
छेड़छाड़ पर अक्षय कुमार की लड़कियों को सलाह, 'छेड़ने वालों को मारो और भाग जाओ'
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने आगे कहा, 'मैं आप लोगों से बस एक बात कहना चाहता हूं कि अगर कोई लड़का आपको गलत तरीके से छूए तो उसे पलटकर मारो और भाग जाओ।'
छेड़छाड़ पर अक्षय कुमार की लड़कियों को सलाह, 'छेड़ने वालों को मारो और भाग जाओ'
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में भूमि पेडनेकर के साथ अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की मानें तो कोई भी शख्स छेड़छाड़ के मामले में तभी सफल होता है लड़की चुप रह जाती है और कुछ नहीं कह पाती।
फिल्मों की बात करें तो उनके पास 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'क्रैक', 'पैडमैन' और 'मुगल' जैसी फिल्में शामिल हैं।
फिल्मों की बात करें तो उनके पास 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'क्रैक', 'पैडमैन' और 'मुगल' जैसी फिल्में शामिल हैं।