{"_id":"64720191120b0552860e10c7","slug":"akshay-kumar-oh-my-god-2-is-getting-ready-for-a-theatrical-release-film-also-stars-yami-gautam-pankaj-tripathi-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG2: ओटीटी नहीं पर्दे पर ही होगी 'ओह माय गॉड 2' की वापसी, अक्षय कुमार समेत लीड रोल में होंगे ये सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
OMG2: ओटीटी नहीं पर्दे पर ही होगी 'ओह माय गॉड 2' की वापसी, अक्षय कुमार समेत लीड रोल में होंगे ये सितारे
Sat, 27 May 2023 06:41 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 27 May 2023 06:41 PM IST
सार
अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' के ओटीटी पर नहीं थिएटर में रिलीज होने की जानकारी है। वहीं, इसके स्टारकास्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
ओह माय गॉड 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं, अब इसके सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बीते दिनों खबरें आई थीं कि बैक-टू-बैक फ्लॉप के कारण खिलाड़ी कुमार डर गए हैं, और वह 'ओह माय गॉड 2' को सीधा ओटीटी पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, नई रिपोर्ट ने एक्टर के फैंस को खुश कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, 'ओह माय गॉड 2' सिनेमाघरों में ही दस्तक देगी।
विज्ञापन
फिल्म को लेकर काफी विचार हुआ, लेकिन निर्माताओं ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की और इसे सिनेमाघर में ही रिलीज करने का फैसला बरकरार रखा।
फिल्म पर फाइनल काम जारी है, और जल्द ही इसके रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।'
विज्ञापन
'ओह माय गॉड 2' में अक्षय का किरदार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी। इसमें अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे सितारे लीड रोल में होंगे। वर्ष 2012 में आए इसके पहले पार्ट को फैंस का बेशुमार प्यार मिला था। वहीं, 11 वर्ष बाद इसके सीक्वल को लेकर फैंस का उत्साह हाई है। जानकारी के मुताबिक, 'ओह माय गॉड 2' में अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Vivek Agnihotri: 'द कश्मीर फाइल्स' को काल्पनिक श्रेणी में किया गया नामांकित, विवेक ने किया अवॉर्ड शो का बायकॉट
विज्ञापन
सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'ओएमजी 2'
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'अक्षय ने अपने सहयोगियों, अश्विन वर्डे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियोज के साथ 'ओह माय गॉड 2' को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है।फिल्म को लेकर काफी विचार हुआ, लेकिन निर्माताओं ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की और इसे सिनेमाघर में ही रिलीज करने का फैसला बरकरार रखा।
फिल्म पर फाइनल काम जारी है, और जल्द ही इसके रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।'