फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar get troll after wear same dress in Good Newwz and Housefull 4

दो फिल्मों में एक जैसी ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुए अक्षय, यूजर्स बोले- 'क्या कीजिएगा इतने पैसों का'

Sun, 01 Dec 2019 06:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 01 Dec 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar get troll after wear same dress in Good Newwz and Housefull 4
Akshay Kumar - फोटो : social media

अभिनेता अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो साल में कई फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। बीते दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म हाउसफुल 4 को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। अब वह जल्द फिल्म गुड न्यूज में दिखाई देने वाले हैं। ऐसी में इन दोनों फिल्मों में एक जैसी ड्रेस पहनने की वजह से अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। 

विज्ञापन


जी हां, इन दोनों सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 और गुड न्यूज से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही हैं। तस्वीर में नजर आ रहे अक्षय कुमार ने जो टी-शर्ट हाउसफुल 4 में पहनी थी वहीं उन्होंने गुड न्यूज में भी पहनी है। अक्षय की इस तस्वीर को akshay_the_shining_star नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने साझा किया है। वहीं इस तस्वीर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अक्षय कुमार को ट्रोल कर दिया है। vibhav_mishra045 नाम के यूजर ने कमेंट में लिखा- 'क्या कीजिएगा इतने पैसों का।' prince.sk.1 ने कमेंट में लिखा- 'एक दिन में दो फिल्मों की शूटिंग।'

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Did you guys notice ? Akshay was shooting for both housefull 4 & Good Newwz in the Same Clothes 🤩❤ #akshaykumar #akki #khiladi #akshay #kesari #khiladikumar #instagood #instagram #sooryavanshi #katrinakaif #bollywood #bollywoodlovers #bollywoodactors #bollywoodworld #bollywoodmovies #missionmangal #deepikapadukone #akshaykumarfans #khiladiyonkakhiladi #housefull4 #nupursanon

A post shared by Aakash AkshayFan (@akshay_the_shining_star) on

Akshay Kumar get troll after wear same dress in Good Newwz and Housefull 4
गुड न्यूज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया



shreevardhan007 ने लिखा- 'समय का पूरा इस्तेमाल करना कोई अक्षय सर से सिखे।' इसके अलावा सोशल मीडिया पर और भी कई यूजर्स ने अक्षय कुमार की इस ड्रेस पर कमेंट किए हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों लगातार अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं। हाउसफुल 4 की रिलीज के बाद अब वो अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर खान, और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।



वहीं फिल्म हाउसफुल 4  में अक्षय के साथ अभिनेता रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी, बेल बॉटम, लक्ष्मी बॉम्ब और पृथ्वीराज को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वहीं उनकी फिल्म बेल बॉटम विवादों में आ गई है। दरअसल बीते दिनों अक्षय की फिल्म बेल बॉटम का फर्स्ट लुक सामने आते ही फिल्म विवादों से घिर गई थी। इसके पीछे वजह थी कि इस साल के शुरुआत में इसी नाम से एक कन्नड़ फिल्म भी रिलीज हुई थी। दर्शकों को लग रहा था कि अक्षय की फिल्म इसी कन्नड़ फिल्म की रीमेक है। हांलाकि अक्षय ने इस बात से इनकार किया था। इस फिल्म के रीमेक राइट्स कन्नड़ डायरेक्टर और स्टंट कोरियोग्राफर रवि वर्मा के पास हैं। रवि इन्हीं राइट्स को लेकर अक्षय की फिल्म की अनाउंसमेंट से खफा हैं। वह इस मामले में लीगल एक्शन लेने के बारे में सोच रहे हैं।



ईटाइम्स से बातचीत में रवि वर्मा ने कहा, 'हमनें किसी को भी अभी तक कोई लीगल नोटिस नहीं भेजा है। लेकिन कन्नड़ और हिंदी बेल बॉटम के बीच कोई समानता नहीं होनी चाहिए। बेल बॉटम के अधिकार प्राप्त करने के बाद मैंने मुंबई में कई प्रोडक्शन हाउस को फिल्म दी थी। बेल बॉटम के राइट्स पाने के बाद मैंने मुंबई में कुछ प्रॉडक्शन हाउस को इस फिल्म के रीमेक राइट्स दिए थे। निखिल आडवाणी भी उन्हीं में से एक हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'बेल बॉटम' से ही कहानी और स्टाइल कॉपी किया है।' रवि ने आगे कहा, ' फिल्म का टाइटल और अक्षय कुमार का कैरेक्टर कन्नड़ फिल्म 'बेल बॉटम' से हूबहू मिलता है। मैंने इस बारे में हिंदी फिल्म की टीम को जानकारी दी है और उन्होंने मुझे बताया कि अक्षय कुमार इस बारे में मुझसे बात करेंगे।'

रवि ने आगे कहा, 'टाइटल के अलावा बेल बॉटम हिंदी का पोस्टर भी कन्नड़ से काफी मिलती-जुलता है। मैंने हिंदी टीम को इस बारे में सूचित कर दिया है और उन्होंने मुझे बताया कि अक्षय कुमार मुझसे इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।' उन्होंने कहा कि उनकी टीम में से किसी ने बेल बॉटम के हिंदी टाइटल को बुक किया था। इसलिए वे ये सोचकर कंफ्यूज हैं कि अक्षय की फिल्म के मेकर्स को ये टाइटल कैसे मिला। बता दें कि फिल्म बेल बॉटम में अक्षय कुमार जासूस का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को रंजीत एम तिवारी डायरेक्ट करेंगे। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्टिंग चल रही है और शूटिंग 2019 के अंत तक शुरू हो जाएगी। यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी।

पढ़ें: 'कमांडो 3' ने दो दिन में पार किया दहाई का आंकड़ा, बॉक्स ऑफिस पर बाला की रफ्तार कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed