अक्षय कुमार ने एक फिल्म के मांगे 50 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपयों की मांग कर दी। हालांकि इस मांग के बाद अक्षय कुमार को डाइरेक्टर की ना सुननी पड़ी।
खबर थी कि पिछले दिनों ऋतिक रोशन ने फिल्म मोहनजोदड़ो में काम करने के लिए 50 करोड़ रुपये लिए हैं। लेकिन अब अक्षय कुमार ने भी ऐसी ही मांग कर डाली थी।
फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों फिल्म हेरा फेरी के पार्ट-3 की खूब चर्चा है, मगर अफवाह हैं कि अक्षय ने फिल्म में काम करने के 50 करोड़ रुपये मांगे थे। नतीजा यह कि निर्माताओं ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया और उनकी जगह जॉन अब्राहम तथा अभिषेक बच्चन आ गए। जाहिर है कि दोनों की फीस कुल मिला कर भी 50 करोड़ नहीं बैठती।
अंत तक फिल्म निर्माता चाहते थे पूरानी जोड़ी
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और फिल्म हेराफेरी-3 को लेकर कहा जा रहा था कि अक्षय को निर्माता-निर्देशक ने हेराफेरी-3 ऑफर ही नहीं की थी क्योंकि कहानी में ऐसा ट्विस्ट डाला गया कि खिलाड़ी कुमार की जरूरत नहीं रही। इसके बाद खबर आई कि खुद अक्षय फिल्म से अलग हो गए क्योंकि उन्हें तीसरे पार्ट की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई।
परंतु अब सूत्र खबर ला रहे हैं कि निर्माता अक्षय-सुनील-परेश की तिकड़ी के साथ ही फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन अक्षय ने जैसे ही अपनी फीस बताई सबके होश उड़ गए। सूत्रों का कहना है कि सुनील शेट्टी और परेश रावल ने फिल्म के महत्व को समझते हुए जो फीस ऑफर की गई थी, वह चुपचाप स्वीकार कर ली। अक्षय को समझाने की कोशिश की गई, परंतु वह नहीं माने।
इसके बाद निर्माताओं के पास एक ही रास्ता था कि वे दूसरे ऐक्टर खोज लें। फिलहाल अक्षय ने मीडिया में इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।