फिल्म 'इंडियन 2' में कमल हासन के अपोजिट होंगे अक्षय कुमार, बनेंगे एक बार फिर विलेन
फिल्म 'इंडियन 2' को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। खबर है कि फिल्म में कमल हासन के अपोजिट अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार फिल्म में विलेन के किरदार में होंगे। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है जो पोस्टर में साफ नजर आ रही है।
आपको बता दें कि अक्षर इससे पहले फिल्म 2.0 में विलेन की भूमिका अदा कर चुके हैं। 'इंडियन 2' तमिल ब्लॉकबस्टर 'इंडियन' का सिक्वल है। फिल्म में काजल अगरवाल एक्ट्रेस होंगी। काजल इस फिल्म को लेकर तैयारियां भी शुरू कर चुकी हैं। काजल बताती हैं, मैनें इस फिल्म को अपने करियर को ऊपर उठाने के लिए साइन किया है। मैं इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हूं, यह फिल्म मेरे कार्यशैली में बदलाब लेकर आएगी।
फिल्म 2.0 के प्रमोशन के दौरान शंकर ने 'इंडियन 2' के लिए फोटो शूट कराया था। अब फिल्म का एक पोस्टर आया है जिसमें कमल हसन नजर आ रहे हैं। 'इंडियन 2' भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म होगी और इसमें भ्रष्टाचार से लड़ते दिखाया जाएगा। फिल्म में म्यूजिक अनिरूध रविचंद्र देंगे।
#Indian2 pic.twitter.com/zkwlewf9QF
— Shankar Shanmugham (@shankarshanmugh) January 17, 2019