फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar and nargis fakhri in 'shaukeen' remake

अब बनेगी 'शौकीन' की भी रीमेक फिल्म

Wed, 15 May 2013 11:23 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 15 May 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar and nargis fakhri in 'shaukeen' remake
70 के बाद अब अस्सी के दशक की फिल्मों की रीमेक बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। 'हिम्मतवाला' और 'अंगूर' फिल्म के बाद अब बासु चटर्जी की हिट फिल्म 'शौकीन' के रीमेक बनाने की बात हो रही है।
विज्ञापन


रूमी जाफरी 1982 में रिलीज फिल्म ‘शौकीन’ की रीमेक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और नरगसि फाकरी की मुख्य भूमिका होगी। अक्षय इस फिल्म में वही रोल करेंगे जो 'शौकीन' में मिथुन चक्रवर्ती कर रहे थे।

विज्ञापन


रूमी जाफरी इससे पहले ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ ‘गली गली चोर में हैं’ और लाइफ ‘पार्टनर’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। बासु चटर्जी की सुपरहिट फिल्म ‘शौकीन’ तीन वृद्ध लोगों की जिंदगी पर आधारित थी जो एक युवा लड़की से प्यार करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में वृद्ध की भूमिका को अशोक कुमार, उत्पल दत्त और एके हंगल ने रूपहले पर्दे पर साकार किया था। इसकी जगह इस नयी 'शौकीन' में अनुपम खेर, परेश रावल और अन्नू कपूर इन तीन बुजुर्ग की भूमिका में दिखेंगे।


इस नयी फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती का किरदार अक्षय कुमार और रति अग्निहोत्री का किरदार नरगिस फाखरी के निभाने की चर्चा है। फिल्म इस साल अगस्त से शुरू हो जाएगी।

अक्षय कुमार इस फिल्म में काम करने के लिए इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी फीस तक कम करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed