फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshara singh released new sone before Independence Day vijayi vishwa tiranga fans shower love

Akshara Singh Song: आजादी के जश्न के बीच अक्षरा सिंह ने रिलीज किया ‘विजयी विश्व तिरंगा’ गाना, क्या आपने सुना?

Fri, 12 Aug 2022 04:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 12 Aug 2022 04:58 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षरा सिंह फैंस के लिए एक गाना लेकर आई हैं, जिसे रिलीज कर दिया है। इस गाने को दर्शकों द्वारा ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला है।

विज्ञापन
Akshara singh released new sone before Independence Day vijayi vishwa tiranga fans shower love
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की दमदार अभिनेत्री हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं। अभिनेत्री की कई फिल्में हिट रही हैं लेकिन अक्षरा की आवाज के भी फैंस दीवाने हैं। अभिनेत्री हर खास मौके पर अपना एक गाना रिलीज करती हैं और इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके भी अक्षरा सिंह एक खास गाना लेकर आई हैं, जो अभिनेत्री ने रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम 'विजयी विश्व तिरंगा' है, जो यूट्यूब पर शेयर किया गया है।

विज्ञापन

अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस गाने के रिलीज होने की जानकारी फैंस को दी है। इस पोस्ट में वह व्हाइट कुर्ती और पायजामी पहने दिख रही हैं और साथ ही तिरंगा स्टाइल में दुपट्टा लिया हुआ है। इस तस्वीर के साथ अक्षरा ने अपने गाने का लिंक भी लगाया है। वहीं, बात अब गाने की करें तो 'विजयी विश्व तिरंगा' को आवाज अक्षरा सिंह ने दी है और अभिनेत्री हर थोड़ी देर में वीडियो में दिखाई भी दे रही हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गाने की शुरुआत एक बहुत बड़े शीप से होती है। इसके बाद देशभर की मशहूर जगहों की तस्वीरों को गाने में जोड़ा गया है। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर भी भारत के नक्शे के साथ दिखाई गई है, जिनके बलिदान से साल 1947 में हम लोगों आजादी मिली थी। अक्षरा सिंह ने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है फैंस अक्षरा के इस गाने को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने गाने की तारीफ करते हुए अक्षरा की आवाज को शानदार बताया है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदग गाना अक्षरा सिंह।' इसी तरह कुछ फैंस ने किस वाली इमोजी भेजी है। बता दें कि अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं, जिसके बाद अभिनेत्री की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed