Ajith Kumar: सुपरस्टार अजीत कुमार ने किया कुछ ऐसा, दरियादिली के मुरीद हुए फैंस
सुपरस्टार अजीत कुमार अपनी फिल्म के अलावा एक नेक काम को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने हाल ही में एयरपोर्ट पर एक महिला और उसके बच्चे की मदद की जिसकी खूब सराहना हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर अजीत कुमार अपनी जिंदादिली के चलते एक बार फिर से फैंस के दिलों को जीत लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, अजीत कुमार ने लंदन एयरपोर्ट पर एक शादीशुदा महिला की मदद की, जो अपने बच्चे के साथ अकेले ट्रैवल कर रही थी। अजीत ने ना केवल महिला के बैग्स को उठाया बल्कि उसके साथ पोज देकर फोटो भी खिंचवाई।
हाल ही में एक पोस्ट के कारण अजीत कुमार लाइमलाइट में आ गए हैं। इसके वायरल होते ही उनके फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने खुलासा किया है कि उनकी पत्नी की अजित के साथ एक मुलाकात हुई थी और वो उनके सरल स्वभाव से काफी प्रभावित हुईं। इस शख्स ने खुलासा किया कि उसकी पत्नी अपने 10 महीने के बच्चे के साथ लंदन से चेन्नई फ्लाइट से सफर कर रही थी तभी लंदन हवाई अड्डे पर वो एक्टर से मिलीं। यही नहीं अजित ने उनकी मदद की और बैग को उठाया और ये सुनिश्चित किया कि वो केबिन में आराम से पहुंचे।
इस पोस्ट के वायरल होते ही एक्टर की चर्चा शुरू हो गई। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। पोस्ट में शख्स ने लिखा कि अजित ने उनकी पत्नी को अपने सामान को पकड़ने में हो रही परेशानी होते देखा, इसलिए मदद के लिए उन्होंने हाथ बढ़ाया और उनका बैग ले लिया। पोस्ट में, उन्होंने खुलासा किया कि अजित कुमार ने उनकी पत्नी के साथ एक फोटे भी क्लिक की और यह सुनिश्चित किया कि उनके बैग फ्लाइट के केबिन में ठीक से रखे गए हों, साथ ही उन्होंने केबिन क्रू से भी उनकी मदद करने को कहा।
शख्स ने आगे लिखा कि मदद करने के दौरान जब मेरी पत्नी ने उन्हें (अजीत कुमार) रोका, तो उन्होंने जवाब में कहा, 'कोई बात नहीं. मेरे भी दो बच्चे हैं. तो मैं जानता हूं कैसा लगता है। वह फ्लाइट तक सूटकेस लेकर गए और केबिन क्रू को दिया. यहां तक कि उन्होंने ये भी सुनिश्चित किया कि लगेज मेरी पत्नी की सीट के पास रखी गई है कि नहीं।
यह भी पढ़ें: बॉबी ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाली याचिका का किया समर्थन, आवेदन में कही यह बात