फिर विवादों में आई '200 करोड़ी हैप्पी न्यू ईयर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी आगामी फिल्म एक्शन जैक्सन के प्रचार के लिये अजय देवगन रोज इंटरव्यू और प्रेस कांफ्रेन्स में बिजी हैं। उन्होंने एक ताजा इंटरव्यू में कहा कि 100 करोड़ क्लब उन्हें कभी भी ज्यादा असर नहीं करता। लेकिन इसके बाद जो उन्होंने कहा वो सुनने लायक था।
अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में कहा कि बहुत सी ऐसी फिल्में हैं जो 100 करोड़ कमाकर भी सफल नहीं हो पाती। अब देखा जाए तो हाल फिलहाल में केवल हैप्पी न्यू ईयर ही ऐसी एक फिल्म थी जिसने कमाई तो की पर दर्शकों ने जमकर इस फिल्म का मजाक उड़ाया। हालांकि अजय ने किसी का नाम नहीं लिया पर शायद उनका इशारा शाहरूख खान की तरफ ही था।
पहले भी साधा था '100 करोड़' पर निशाना
कुछ दिन पहले भी अजय देवगन ने कहा था कि उन्हें बाकी स्टार्स की तरह मार्केटिंग नहीं आती। मैं खुद को बेच नहीं सकता।
100 करोड़ क्लब वाले मामले पर कुछ दिनों पहले आमिर खान ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि फिल्मों की कमाई के ये आंकड़े झूठे होते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि बतौर अभिनेता मारधाड़ वाली फिल्मों के साथ रूमानी फिल्मों में भी खुद को सहज महसूस करते हैं। सिंघम से एक्शन सीरीज की लाइन लगाने वाले अजय एक्शन जैक्सन में डबल रोल करते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम, दोनों रोमांस करती नजर आएंगी।