फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ajay, sonakshi win golden kela awards

अजय और सोनाक्षी को मिला 'केला'

Mon, 01 Apr 2013 10:13 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Apr 2013 10:13 AM IST
विज्ञापन
ajay, sonakshi win golden kela awards

पांचवें ‘गोल्डेन केला अवॉर्ड’ समारोह में अजय देवगन तथा सोनाक्षी सिन्हा को सबसे बुरा अभिनेता एवं अभिनेत्री घोषित किया गया। इन दोनों को ही केला अवॉर्ड से नवाजा गया।

विज्ञापन


शिरीष कुंदर की फिल्म ‘जोकर’ को वर्ष की सबसे खराब फिल्म का सम्मान मिला। कुंदर को फिल्म 'जोकर' के लिए ही ‘बेटा तुमसे ना हो पाएगा’ शीर्षक वाला सबसे खराब निर्देशक का सम्मान भी दिया गया।
विज्ञापन


अजय देवगन को ‘सन ऑफ सरदार’ तथा ‘बोल बच्चन’ फिल्मों के लिए जबकि सोनाक्षी को उनकी अब तक की सारी फिल्मों ‘दबंग’, ‘दबंग-2’, ‘राउडी राठौर’ के लिए सबसे खराब अभिनेता एवं अभिनेत्री से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बुरी सिक्वल फिल्म का अवॉर्ड 'दबंग-2' को दिया गया, जिसका शीर्षक था-‘बावरा हो गया है के’।

फिल्म 'राउडी राठौर' के ‘चिंता ता चिता चिता..’ को सबसे फूहड़ गाने से सम्मानित किया गया। जबकि सबसे घटिया गाने के बोल का अवॉर्ड गया फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के गाने ‘इश्क वाला लव’ को।

‘सुपर हिट ऑफ 2012’ शीर्षक वाला विशेष सम्मान पिछले वर्ष कुंदर को पीटने वाले शाहरुख खान को दिया गया।

भट्ट परिवार को  ‘बस कीजिए बहुत हो गया’ शीर्षक वाला दिलचस्प पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed