फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgns upcoming supernatural thriller is now titled Surya Prakash Rohit Jugraj will direct it

अजय देवगन: हॉरर थ्रिलर प्रोजेक्ट से जुड़े अभिनेता, नए शीर्षक का हुआ एलान; जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Tue, 22 Sep 2026 05:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 22 Sep 2026 05:46 PM IST
सार

Ajay Devgn: अजय देवगन 'दृश्यम 3' और 'गोलमाल 5' के अलावा एक और नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के आधिकारिक टाइटल का एलान कर दिया गया है। यह फिल्म हॉरर थ्रिलर होगी।
 

विज्ञापन
Ajay Devgns upcoming supernatural thriller is now titled Surya Prakash Rohit Jugraj will direct it
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

विस्तार

अजय देवगन की अपकमिंग हॉरर थ्रिलर फिल्म का आधिकारिक टाइटल सामने आया है। इस फिल्म के निर्देशक रोहित जुगराज हैं। पहले इस प्रोजेक्ट को 'गृह प्रवेश' के नाम से जाना जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस फिल्म का नाम 'सूर्य प्रकाश' रखा गया है। 
विज्ञापन

किससे प्रेरित है कहानी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सुपरनैचुरल थ्रिलर एक रहस्यमयी और नैतिक रूप से जटिल दुनिया को दिखाएगी, जिसमें देवगन एक ऐसा किरदार निभाएंगे जो उनकी हालिया फिल्मों के किरदारों से बिल्कुल अलग होगा। कहा जाता है कि इसकी कहानी गरुड़ पुराण से प्रेरित है, जो एक प्राचीन संस्कृत ग्रंथ है। यह ग्रंथ पारंपरिक रूप से भगवान विष्णु और पक्षियों के राजा गरुड़ के बीच बातचीत के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ajay Devgns upcoming supernatural thriller is now titled Surya Prakash Rohit Jugraj will direct it
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
कब रिलीज होगी फिल्म?
'सूर्य प्रकाश' टाइटल इस कहानी में रहस्य और रोमांच की एक और परत जोड़ता है, जिसमें हॉरर, मिस्ट्री और सस्पेंस का मिश्रण होने की उम्मीद है। फिल्म का प्रोडक्शन दो सितंबर को शुरू हुआ और इसके नवंबर तक चलने की उम्मीद है। खबरों के मुताबिक, मेकर्स इसे 2027 की दूसरी छमाही में सिनेमाघरों में रिलीज करने का लक्ष्य बना रहे हैं। इस फिल्म को पैनोरमा स्टूडियोज के कुमार मंगत और अभिषेक पाठक, देवगन फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सोनाली बेंद्रे: फिल्म 'सोहला' को प्रेजेंट कर रहीं अभिनेत्री, पोस्टर के साथ किया रिलीज की तारीख का एलान

विज्ञापन

रोहित जुगराज का हॉरर जॉनर से नाता
'सुर्य प्रकाश' के निर्देशक रोहित जुगराज का हॉरर जॉनर से पुराना नाता रहा है। उन्होंने 2003 में अजय देवगन की फिल्म 'भूत' में राम गोपाल वर्मा के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद जुगराज ने 'सरदारजी' फिल्में डायरेक्ट कीं और 'ये काली काली आंखें' और 'चमक' जैसे स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया। 'सूर्या प्रकाश' पर देवगन के साथ उनका काम सुपरनैचुरल जॉनर में एक और कोशिश है, जो इस बार एक मिस्ट्री-बेस्ड कहानी के जरिए सामने आएगी।

Ajay Devgns upcoming supernatural thriller is now titled Surya Prakash Rohit Jugraj will direct it
फिल्म 'दृश्यम 3' - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन का वर्कफ्रंट
  • अजय देवगन जल्द ही रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' में भी नजर आएंगे। 
  • यह फिल्म 'गोलमाल' सीरीज की पांचवीं फिल्म है। 
  • खास बात यह है कि इस फिल्म से अक्षय कुमार भी जुड़े हैं। 
  • बताया जाता है कि वह इस फिल्म में विलेन का किरदार करेंगे।
  • अजय देवगन 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की तैयारी कर रहे हैं, जो इस पॉपुलर थ्रिलर फ्रैंचाइजी का अगला चैप्टर है। 
  • यह दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed