Ajay Devgn New Film: नई फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार अजय देवगन, नीरज पांडे के साथ मिलाया हाथ
इस फिल्म की घोषणा के साथ यह साफ हो गया है कि अगले साल अजय की तीन फिल्में बड़े पर्दे पर आएंगी। साल 2023 में सबसे पहले उनकी 'मैदान' आएगी जो फरवरी महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' और 'दृश्यम 2' की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्टर अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, अजय ने सोमवार को ट्वीट के जरिए अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे करने वाले हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए अजय ने ट्वीट किया, 'मैं और नीरज पांडे अपनी नई फिल्म जल्द ही शुरू करने जा रहे हैं। यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 जून को रिलीज होगी।'
.@neerajpofficial and I are going to start our film together soon. And, this one will release worldwide in cinemas on June 16, 2023.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 10, 2022
Throwback Thursday: जब 'रामायण' के रावण ने हेमा मालिनी को जड़े थे 20 थप्पड़, क्या आपको पता है यह किस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म एक थ्रिलर होगी। इस फिल्म के अनाउंसमेंट के साथ यह साफ हो गया है कि अगले साल अजय की तीन फिल्में बड़े पर्दे पर आएंगी। साल 2023 में सबसे पहले उनकी 'मैदान' आएगी जो फरवरी महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में वह फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आएंगे। इसके बाद वह 'भोला' में दिखेंगे। यह साउथ की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का रीमेक है। इस फिल्म के बाद एक्टर की तीसरी फिल्म नीरज पांडे के साथ होगी जो जून में रिलीज होगी।
Vivek Agnihotri: आमिर के विज्ञापन पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, कहा- बकवास के बाद कहते हैं कि हिंदू उन्हें...
फिलहाल अजय अपनी अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म दृश्यम 2 की शूटिंग भी खत्म हुई है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। कुछ दिनों पहले ही इसका री-कॉल ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिससे फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।
Amitabh Bachchan: सपोर्टिंग रोल में अमिताभ ने खींची नई लकीर, बिग बी के करियर को बुलंदी पर ले गईं ये फिल्में