फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn starring Maidaan film first teaser poster released

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का पहला टीजर पोस्टर रिलीज, फुटबॉल खेलते दिखे खिलाड़ी

Tue, 28 Jan 2020 12:24 PM IST
अवधेश कुमार एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 28 Jan 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn starring Maidaan film first teaser poster released
Maidaan film first teaser poster - फोटो : twitter

अजय देवगन (Ajay Devgn) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैदान' (Maidaan) का पहला टीजर पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में किसी का चेहरा तो नहीं दिख रहा है कि लेकिन सभी लोग मैदान में फुटबॉल के साथ नजर आ रहे हैं। सभी खिलाड़ियों के पैर और फुलबॉल कीचड़ में लथपथ हैं। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर अजय देवगन के अलावा जी स्टूडियोज ने भी रिलीज किया है।

विज्ञापन


ये फिल्म जी स्टूडियोज के बैनर तले बन रही है जिसे बोनी कपूर प्रोड्यूज कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराव राव और बोमन ईरानी हैं। मैदान फिल्म का निर्देशन अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा ने किया है। खास बात है कि रवीन्द्र ने फिल्म की कहानी भी लिखी है। जिसमें उनका साथ रितेश शाह और Saiwyn Quadras ने दिया। 

'मैदान' फिल्म 27 नवंबर 2020 को रिलीज होगी। प्रियामणि ने अभिनेता मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमली मैन' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने मनोज बाजपेयी की पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म मैदान में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में फुटबाल के सुनहरे दौर को दिखाया जाएगा।

इस साल रिलीज होने वाली अजय देवगन की यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले अजय की 10 जनवरी को 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म रिजीज हुई। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला। इस फिल्म ने अभी तक 228.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म के 250 करोड़ के क्लब में शामिल होने का इंतजार है। इस फिल्म में अजय के साथ काजोल भी लंबे वक्त बाद स्क्रीन साझा करते हुए नजर आईं। इन दोनों के अलावा इसमें सैफ अली खान भी हैं।

अजय ने इसमें तानाजी का किरदार निभाया है जबकि काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में हैं। सैफ अली खान निगेटिव किरादर में हैं उनके किरदार का नाम उदयभान  है। फिल्म का कुल बजट 125 करोड़ है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

महिला कोरियोग्राफर ने गणेश आचार्य पर लगाया आरोप, बोलीं- 'जबरन दिखाते थे एडल्ट वीडियो'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed