फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn starring amala paul film Bholaa first song nazar lag jayegi released

Bholaa: फिल्म भोला का पहला गाना 'नजर लग जाएगी' रिलीज, अमाला पॉल संग इश्क लड़ते दिखे अजय देवगन

Mon, 20 Feb 2023 10:45 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 20 Feb 2023 10:45 PM IST
सार

अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भोला' को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं फिल्म का पहला गाना 'नजर लग जाएगी' रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Ajay Devgn starring amala paul film Bholaa first song nazar lag jayegi released
अजय देवगन फिल्म भोला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दृश्यम 2 की अपार सफलता के बाद अब अजय देवगन अब फिल्म भोला लेकर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने पहले ही फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा रखा है। अब अजय ने फिल्म का पहला गाना 'नजर लग जाएगी' भी रिलीज हो चुका है। इस मनमोहक गाने में अभिनेता अजय देवगन एक्ट्रेस अमाला पॉल  संग रोमांस करते हुए नजर आ रहे है। ये पहला मौका है जब भोला से अमाला का लुक रिवील किया गया है। तो वहीं 'नजर लग जाएगी' गाने को कव्वाली वाइब दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस गाने को खूब प्यार मिल रहा है। 

विज्ञापन

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म भोला इस साल की दर्शकों की सबसे ज्यादा पसंदीदा फिल्म में से एक है। और दर्शक इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। बता दें की भोला फिल्म पूरी तरह से एक्शन पैक्ड फिल्म है जिसमें अजय देवगन ने दमदार एक्शन किया है और इस फिल्म को अजय देवगन खुद डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में अजय देवगन ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोला फिल्म की कुछ फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी जहां वह बनारस घाट पर भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए दिखाई दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें की अजय देवगन की फिल्म भोला साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन किया था। हाल ही में फिल्म के सीक्वल की भी घोषणा की गई है, जिसमें साउथ सेंसेशन कमल हासन नजर आएंगे। भोला की कहानी की बात करें तो यह ड्रग माफिया के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में बाप-बेटी के बीच की बॉन्डिंग भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

भोला की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा दीपक डोबरियाल और शरद केलकर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 मार्च, 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। तो वहीं भोला को 3डी और आईमैक्स में देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें: बत्रा परिवार की कहानी देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगी फिल्म
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed