Ajay Devgn: काजोल को छोड़ ये किसके साथ वेलेंटाइंस डे मनाने लगे अजय, यूजर्स बोले- आज तो घर पर बेलन टाइम मनेगा
वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्शन सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी जिंदगी के एक बेहद ही खास पहलू के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। लेकिन यह पहलू काजोल या अभिनेत्री से जुड़ी कोई चीज नहीं है, बल्कि यह पोस्ट अजय देवगन ने अपनी जिंदगी के प्यार के लिए शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज पूरा देश प्यार में डूबा है। सभी लोग एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी अपने साथियों के लिए अलग-अलग ढंग से प्यार का इजहार कर रहे हैं। इन सेलेब्स में अजय देवगन का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड के सिंघम ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके अपने प्यार का इजहार किया है। लेकिन कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है.....अगर आप लोग सोच रहे हैं अजय ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री काजोल के लिए प्यार जाहिर किया होगा...तो थम जाएं, क्योंकि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ है।
अजय देवगन का प्यार
वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्शन सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी जिंदगी के एक बेहद ही खास पहलू के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। लेकिन यह पहलू काजोल या अभिनेत्री से जुड़ी कोई चीज नहीं है, बल्कि यह पोस्ट अजय देवगन ने अपनी जिंदगी के प्यार के लिए शेयर किया है, जो उनका कैमरा है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अजय देवगन ने एक प्यार भरा पोस्ट लिखा है। इस वीडियो में अजय देवगन कैमरे के पीछे बैठे उसे चलाते दिखाई दे रहे हैं। अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग के अलग-अलग क्लिप्स को अजय ने एक साथ मर्ज करके अपने फैंस के लिए तैयार किया है।
Sukesh Jacqueline: वैलेंटाइन डे पर सुकेश को याद आई जैकलीन के लिए मोहब्बत, कोर्ट रूम से भेजा प्यार भरा संदेश
अजय का कैमरे से प्यार
इस वीडियो को साझा करते हुए अजय देवगन ने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि यह पहली नजर का प्यार था या नहीं। लेकिन इस सफर में धीरे-धीरे कहीं न कहीं कैमरा निश्चित रूप से मेरा जुनून बन गया है। मैं अपना यह वैलेंटाइन डे ऐसी किसी चीज को समर्पित करना चाहता हूं, जो मुझे उत्साहित करने में कभी भी विफल नहीं होता है। थैंक्यू डियर कैमरा, दुनिया को देखने के लिए मेरा नजरिया बदलने के लिए।'
यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली
अभिनेता के इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। सभी को यह वीडियो बेहद फनी लग रहा है और वे कमेंट करके अजय देवगन से खूब मजे ले रहे हैं। एक ने तो कमेंट कर दावा किया कि अब काजोल उन्हें घर में घुसने ही नहीं देंगी। एक यूजर ने लिखा, 'काजोल मैम के लिए कोई पोस्ट नहीं? वह आपसे घर पर मिलेंगी।' दूसरे ने लिखा, 'रोमांस की क्वीन ने सबसे अन रोमांटिक और रूड इंसान से शादी की है।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'आज काजोल मैम बहुत मारेंगी, बेलन टाइम फॉर यू।'
#AskSRK: शाहरुख ने गौरी को पहले वैलेंटाइन पर दिया था यह तोहफा, फैंस के सवालों पर SRK ने घोषित किया 'पठान डे'