फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sukesh Chandrashekhar sent wishes for jacqueline fernandez for valentines day from court claims reports

Sukesh Jacqueline: वैलेंटाइन डे पर सुकेश को याद आई जैकलीन के लिए मोहब्बत, कोर्ट रूम से भेजा प्यार भरा संदेश

Tue, 14 Feb 2023 02:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 14 Feb 2023 02:31 PM IST
सार

वैलेंटाइन डे के मौके पर महाठग सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज के लिए प्यार भरा संदेश भेजा है। मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए सुकेश ने जैकलीन को वैलेटाइन डे विश किया है। 

विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar sent wishes for jacqueline fernandez for valentines day from court claims reports
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड की श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलीन फर्नांडीज के रिश्ते का सच किसी से छुपा नहीं है। दोनों की पर्सनल तस्वीरें हो या फिर नोरा और जैकलीन की लड़ाई में अपनी प्रेमिका का पक्ष लेना सुकेश अक्सर अभिनेत्री के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। ताज्जुब की बात तो यह है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ऐसा जेल में बंद होकर कर रहा है। ऐसे में वैलेंटाइन डे का मौका हो और सुकेश, जैकलीन को याद न करें ....ऐसा कैसे हो सकता है। आज प्यार के इस दिन पर सुकेश ने अभिनेत्री को कोर्ट रूम से एक प्यार भरा संदेश भेजा है। यह हम नहीं बल्कि सामने आई कुछ नई रिपोर्ट्स कह रही हैं। 

विज्ञापन

सुकेश से मीडिया ने किया सवाल
दरअसल, आज कोर्ट में हुई पेशी के दौरान सुकेश चंद्रशेखर से जब मीडिया कर्मियों ने सवाल-जवाब किए तो महाठग ने जैकलीन के लिए वैलेंटाइन के इस मौके पर खास मैसेज दिया। आपको बता दें, रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीडिया ने सुकेश से सवाल किया कि वह जैकलीन द्वारा लगाए गए आरोपों पर क्या कहना चाहेंगे? इसके जवाब में सुकेश ने जैकलीन के लिए मैसेज छोड़ते हुए कहा, 'मैं उसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगा। उसके पास मेरे बारे में ऐसा कहने की वजह हैं। लेकिन मैं उसके बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहता।'
विज्ञापन

Shreyas Talpade: 11 साल पहले की गलती के लिए श्रेयस ने मांगी माफी, लोगों की भावनाएं ठेस पहुंचाने पर हुआ था बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


जैकलीन के लिए सुकेश के प्यार का इजहार
इसके बाद मीडिया ने आने महाठग सुकेश से पूछा कि वह जैकलीन और अपने रिश्ते पर क्या कहना चाहेंगे। इस पर सुकेश ने कहा, 'उसे मेरी तरफ से हैप्पी वैलेंटाइन डे कहना।' गौरतलब है दोनों का रिश्ता काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रहा है। जैकलीन और सुकेश की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी, जिनमें अभिनेत्री की बॉडी पर लव बाइट्स नजर आए थे। जब से सुकेश और जैकलीन के कनेक्शन की असलियत का खुलासा हुआ है, तब से अभिनेत्री की जिंदगी में रोज नए-नए तूफान आ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जैकलीन सुकेश के इस विश पर कैसे किएक्ट करती हैं।
Bigg Boss 16: फराह खान की पार्टी में प्रियंका को न देखकर भड़के फैंस, बोले- शो की असली विनर कहां हैं

जैकलीन ने लगाए सुकेश पर आरोप
हाल ही में मीडिया के सामने सुकेश को लेकर जैकलीन का गुस्सा फूटा था। अभिनेत्री ने कोर्ट के बाहर आकर सुकेश के खिलाफ खूब जहर उगला था। जैकलीन ने कहा था, 'सुकेश ने मेरी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और मेरी जिंदगी नरक बना दी है।' सुकेश चंद्रशेखर इस समय 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में जेल की हवा खा रहा है। 
Valentine 2023: ऋचा ने अली को बताया अपना 'देवता', वैलेंटाइन के मौके पर विश करने का अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed